बॉलीवुड

Salman Khan firing Case: सलमान खान मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को मिली सफलता, राजस्थान से 5वें आरोपी को किया गिरफ्तार

Salman Khan Firing Case: 14 अप्रैल को बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग के मामले में अब मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस केस से जुड़े 5वें आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा अब उसे मुंबई लाया जा रहा है।

Image

Salman Khan

Salman Khan Firing Case: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के मुंबई स्थित घर पर 14 अप्रैल के दिन दो अनजान लोगों ने गोलीबारी की थी। इस घटना ने पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री को बड़ा झटका दिया था। सलमान खान के घर फायरिंग होने के तुरंत बाद मुंबई पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी थी। अब इस मामले में मुंबई क्रीम ब्रांच को बड़ी सफलता हासिल हुई है। बताया जा रहा है 7 मई यानी मंगलवार के दिन मुंबई क्राइम ब्रांच ने घोषणा करते हुए बताया है कि उन्होंने इस मामले में 5वें आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। इस आरोपी का नाम मोहम्मद चौधरी बताया जा रहा है। सलमान खान फायरिंग मामले में मोहम्मद चौधरी ने अहम रोल प्ले किया था।

न्यूज एजेंसी एएनआई को मुंबई पुलिस ने कन्फर्म करते हुए कहा कि मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले में 5वें आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। इस आरोपी का नाम मोहम्मद चौधरी बताया गया है। उसने दो शूटरों सागर पाल और विक्की गुप्ता को पैसे मुहैया कराने और रेकी करने में मदद की थी। चौधरी को आज मुंबई लाया जा रहा है। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और हिरासत की मांग की जाएगी।'

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई पुलिस ने बताया था कि सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग मामले में एक आरोपी अनुज थापन ने लॉकअप में खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जब उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टर्स ने अनुज को मृत घोषित कर दिया था। अनुज थापन की मां ने बॉम्बे हाई कोर्ट में बेटे के अचानक निधन होने पर सीबीआई जांच की मांग करने के लिए पेटीशन फाइल की है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article