Salman Khan Could Not Speak Before This Person: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। वह जल्द ही फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में नजर आने वाले हैं, जिसकी तैयारी सलमान खान जोरों-शोरों पर कर रहे हैं। इन सबसे इतर सलमान खान का अंदाज ऐसा है कि लोग उनके सामने आवाज ऊंची करने से भी कतराते हैं। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि एक शख्स के आगे खुद सलमान खान की आवाज निकलना भी मुश्किल होती है। यहां तक कि बोलते हुए भी सलमान खान (Salman Khan) की जुबान उस शख्स के सामने लड़खड़ा जाती है। इस बात का खुलासा खुद सलमान खान के करीबी दोस्त ने किया है।
सलमान खान (Salman Khan) से जुड़ा ये राज खोलने वाले करीबी दोस्त हैं उनके 'करण अर्जुन' के को-स्टार आसिफ शेख, जिन्होंने बताया कि सलमान खान की अपने पिता सलीम खान के सामने बोलने की जरा भी हिम्मत नहीं होती है। आसिफ शेख ने सलमान खान और सलीम खान के बारे में बात करते हुए कहा, "सलीम सर सलमान के सबसे बड़े आलोचक हैं। वो चेहरे पर ही सबकुछ बोलते हैं, कभी बातों को चाशनी में भिगोकर नहीं कहते। क्योंकि उनका बेटा एक स्टार है। लेकिन सलीम अंकल अपने आप में ही बड़े स्टार हैं। मुझे याद है जब सलमान नए स्टार बने तो वो अपने पिता के सामने कुछ बोल भी नहीं पाते थे और उनकी जुबान लड़खड़ाती थी। सलमान की अपने पिता से बोलने की हिम्मत नहीं होती थी। वो अपने पिता का बहुत सम्मान करते हैं।"
बता दें कि सलमान खान (Salman Khan) के पिता सलीम खान से भी 'भाभी जी घर पर हैं' एक्टर आसिफ शेख की बॉन्डिंग काफी अच्छी है। आसिफ शेख ने बताया था कि वह बहुत बार सलमान खान के फार्म हाउस जा चुके हैं और सलीम खान से बातें करना व उन्हें सुनना उन्हें बेहद पसंद है। एक्टर ने कहा, "मैंने सलमान खान के फार्म हाउस पर बहुत बार सलीम अंकल के साथ वक्त बिताया है। उनकी बातें इतनी रोचक होती थीं। उनका सेंस ऑफ ह्यूमर जबरदस्त है। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है।"
