Salman Khan did Lord Ganesh Aarti: गणेश चतुर्थी पर पूरे उत्साह के साथ भगवान गणेश का स्वागत किया गया। अब 10 दिनों तक सभी लोग गणपति बप्पा की भक्ति करेंगे। वहीं टीवी और बॉलीवुड के सितारे भी गणपति बप्पा की भक्ति करते दिखाई दे रहे हैं। सभी बड़े स्टार्स ने अपने घर में गणपति बप्पा की स्थापना की है। इस बीच बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में सलमान खान गणपति बप्पा की आरती करते दिखाई दे रहे हैं। आइए नजर डालते हैं इस क्लिप पर...
गणपति बप्पा की भक्ति में डूबे सलमान खान
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक वीडियो शेयर किया, जिसे देखकर लोगों का दिन बन गया है। इस क्लिप में सलमान खान समेत पूरा खान परिवार गणपति बप्पा की पूजा करते दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो में आरती करने के लिए पहले सलमान के माता-पिता सलीम खान और सलमा आते हैं, फिर सलमान खान और बाकी लोग बप्पा की आरती करते हैं। सलमान खान के इस क्लिप पर लोग जमकर प्यार बरसा रहे हैं। बता दें कि सलमान खान हर साल गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश की पूजा करते हैं।
इस फिल्म में नजर आएंगे सलमान खान
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान आखिरी बार फिल्म सिकंदर में नजर आए थे। इस मूवी ने लोगों को निराश किया, जिस वजह से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई। अब सलमान खान फिल्म बैटल ऑफ गलवान में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस मूवी का फर्स्ट लुक सामने आया था, जिसे देख लोग गदगद हो गए थे। इस फिल्म सलमान कर्नल संतोष बाबू के रोल में नजर आएंगे। सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान साल 2020 को लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुए संघर्ष पर आधारित है।
