बॉलीवुड

ईद 2025 पर धमाका करेंगे Salman Khan, साजिद नाडियाडवाला और एआर मुरुगादॉस संग मिलाया हाथ

Salman Khan's Next With AR Murugadoss and Sajid Nadiadwala: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय कलाकार सलमान खान (Salman Khan) ने हाल ही में बड़ी घोषणा करते हुए बता दिया है कि उनकी अगली फिल्म साजिद नाडियाडवाला और साउथ डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस के साथ होगी। फिल्म की डिटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं।

Image

Sajid Nadiadwala-Salman Khan-AR Murugadoss

Salman Khan's Next With AR Murugadoss and Sajid Nadiadwala: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) को आखिरी बार फिल्म 'टाइगर 3' में देखा गया था। इस फिल्म में भाईजान के साथ इमरान हाशमी और कैटरीना कैफ की जोड़ी नजर आई थी। मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी 'टाइगर 3' ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी-खासी कमाई की थी। 'टाइगर 3' की सफलता के बाद अब सलमान खान ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैन्स के बीच अपनी नेक्स्ट को लेकर बड़ी घोषणा कर दी है। सलमान खान ने यह भी खुलासा कर दिया है कि उनकी नई फिल्म साजिद नाडियाडवाला (Sajid Nadiadwala) और एआर मुरुगादॉस (AR Murugadoss) के साथ होगी।

सलमान खान ने साजिद नाडियाडवाला (Sajid Nadiadwala) और एआर मुरुगादॉस (AR Murugadoss) के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन दिया, 'एक रोमांचक फिल्म के लिए टैलेंटेड डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस और मेरे दोस्त साजिद नाडियाडवाला के साथ जुड़कर खुशी हो रही है!! यह सहयोग एकदम स्पेशल है। इन जर्नी के लोए आपके प्यार और आशीर्वाद की प्रतीक्षा कर रहा हूं। यह फिल्म 2025 में ईद के खास मौके पर रिलीज होगी।'

कई लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि सलमान खान की साजिद नाडियाडवाला और एआर मुरुगादॉस के साथ फिल्म का टाइटल 'किक 2' होगा। हालांकि सलमान खान ने फिल्म से जुड़ी ज्यादा डिटेल्स शेयर नहीं की हैं और ना ही उन्होंने फिल्म का टाइटल साझा किया है। उम्मीद कि ये फिल्म इसी साल फ्लोर पर जाएगी। इसके अलावा सलमान खान के बाद करण जौहर की 'द बुल' भी है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article