बॉलीवुड

Salman Khan ने बुक की EID 2025!! AR Murugadoss की एक्शन एंटरटेनर में दिखाएंगे स्वैग

Salman Khan join hands with AR Murugadoss: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्में काफी समय से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही हैं। ऐसे में उन्होंने साउथ डायरेक्टर एआर मुर्गडॉस संग हाथ मिलाने का फैसला लिया है। सलमान खान की ये फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला बनाएंगे।

Image

Salman next movie

Salman Khan join hands with AR Murugadoss: सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला पिछले 30 सालों से लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। जीत, जुड़वा, हर दिल जो प्यार करेगा, मुझसे शादी करोगी, जान-ए-मन और किक जैसी सफल फिल्मों के लिए इन दोनों ने हाथ मिलाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। सलमान खान ने साजिद नाडियाडवाला के साथ साल 2024 में किक की थी, जिसके बाद से ही दर्शक इन दोनों के साथ आने का इंतजार कर रहे हैं। सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला ने फैंस की गुहार सुन ली है और एक ब्लॉकबस्टर एक्शन मूवी के लिए साथ आने का फैसला किया है। पिंकविला की ताजा रिपोर्ट की मानें तो सलमान-साजिद की इस फिल्म का डायरेक्शन एआर मुर्गडॉस करेंगे।

एआर मुर्गडॉस की एक्शन एंटरटेनर में दिखेंगे सलमान खान

फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने पोर्टल को जानकारी दी है कि साजिद नाडियाडवाला ने साउथ डायरेक्टर एआर मुर्गडॉस को सलमान खान की बिग बजट एक्शन एंटरटेनर डायरेक्ट करने के लिए साइन किया है। सलमान खान की ये एक्शन मूवी अगले साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में कदम रखेगी। सूत्र के अनुसार, 'सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला काफी लम्बे समय से हाथ मिलाने की सोच रहे थे, जिसके लिए उन्होंने कई सारे आइडियाज भी डिस्कस किए। इसी दौरान साजिद की मुलाकात एआर मुर्गडॉस से हुई, जिन्होंने एक आइडिया निर्माता को सुनाया। इसे सुनने के बाद साजिद के दिमाग में सबसे पहले सलमान खान का नाम आया। साजिद ने जब सलमान के साथ आइडिया डिस्कस किया, तो उन्होंने तुरंत ही हां कह दी।'

मीडिया में आई खबर की मानें तो सलमान खान, साजिद नाडियाडवाला और एआर मुर्गडॉस की एक्शन फिल्म दुनिया के कई देशों में शूट की जाएगी। फिल्म के मेकर्स इसके लिए लोकेशन्स फाइनल कर रहे हैं। भाईजान की इस एक्शन फिल्म का बजट 400 करोड़ रुपये के आसपास होगा।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article