बॉलीवुड

पैपराजी पर Salman Khan के बॉडीगार्ड शेरा ने निकाला अपना गुस्सा, चिल्लाते हुए कहा-"कोई नहीं चाहिए अब बस करो...”

सोशल मीडिया पर सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शेरा पैपराजी पर गुस्सा करते हुए नजर आ रहा है। साथ ही एक बच्चे को चिल्लाकर दौड़ा रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस शेरा को ट्रोल भी कर रहे हैं।

Image

Salman Khan

बॉलीवुड भाईजान सलमान खान का गुस्सा तो सभी जानते हैं, लेकिन सलमान खान के साथ-साथ उनके बॉडीगार्ड शेरा का भी गुस्सा काफी ज्यादा तेज है। हाल ही में सलमान खान को मुंबई के हवाई अड्डे पर देखे गए। उसी समय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें भाईजान के बॉडीगार्ड शेरा पैप्स पर गुस्सा निकाल रहे हैं। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

नाराज शेरा ने कहा, " कोई नहीं चाहिए" साथ ही पैपाराजी को एक तरफ हटने का इशारा किया। "सब इधर आजाओ चलो।" जब एक बच्चे ने सलमान का वीडियो बनाना शुरू किया तो शेरा वीडियो बंद करने के लिए उसकी ओर दौड़ा और बोले, "बस कर ओए!" अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। वीडियो देखने के बाद सभी शेरा को ट्रोल भी कर रहे हैं। साथ ही शेरा का ये अंदाज लोगों को पहली बार देखने को मिला है।

कौन है शेरा

शेरा का असली नाम गुरमीत सिंह जॉली है,जो शेरा के नाम से मशहूर है। शेरा बॉलीवुड स्टार्स के फेमस बॉडीगार्ड में से एक हैं। उनकी अपनी एक एजेंसी है, लेकिन वे हमेशा सलमान के साथ ही नजर आते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान शेरा ने बताया था कि वो 'टाइगर सिक्योरिटी' नाम से एक सुरक्षा कंपनी चलाते हैं। शेरा सिक्योरिटी देने के साथ-साथ इवेंट में भी शामिल होने जाते हैं। जहां उनकी सुरक्षा टीम तैनात होती है। जो सेलिब्रिटी भारत के बाहर से आते थे उन्हें भी शेरा सिक्योरिटी देते हैं। शेरा ने कई लोगों के साथ काम किया है। माइकल जैक्सन और बैंगलोर में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के लिए भी सुरक्षा प्रदान की है। फिर उन्होंने सलमान के साथ रहना शुरू कर दिया अब उनका रिश्ता एकदन भाईयों के जैसा हो गया है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article