बॉलीवुड

'Sikandar' के फ्लॉप होने पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, AR Murugadoss की लगाई क्लास

Salman Khan on Sikandar Failure: साल 2025 में ईद के खास मौके पर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' ने दस्तक दी थी। 'सिकंदर' की असफलता पर डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस ने सलमान खान को जिम्मेदार ठहराया था। ऐसे में अब सलमान खान ने एआर मुरुगादॉस के आरोपों पर रिएक्शन दिया है।

Image

Pics Credit: IMDb

Salman Khan on Sikandar Failure: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी दरियादिली के लिए जाने-जाते हैं। इस साल सलमान खान को साउथ डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस की फिल्म 'सिकंदर' में बतौर लीड एक्टर देखा गया था। ऑडियंस को लग रहा था कि एआर मुरुगादॉस अगर फिल्म बना रहे है तो यह बेहद धांसू होगी। हालांकि फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) ऑडियंस को इम्प्रेस करने में सफल नहीं रही। 'सिकंदर' की असफलता के लिए एआर मुरुगादॉस (AR Murugadoss) ने सलमान खान (Salman Khan) को ही जिम्मेदार ठहराया था। अब एआर मुरुगादॉस द्वारा लगाए गए आरोपों पर सलमान खान ने डायरेक्टर की कड़ी आलोचना की है।

'सिकंदर' फ्लॉप होने पर सलमान खान ने एआर मुरुगादॉस पर कसा तंज

एक शो में कॉमेडियन रवि गुप्ता भी मौजूद थे, जिन्होंने सलमान खान से पूछा कि उन्हें किन फिल्मों को करने का पछतावा है। सलमान ने 'सूरवंशी' और 'निश्चय' का नाम लिया। रवि गुप्ता ने हाल के दिनों के बारे में पूछा तो इस पर सलमान ने 'सिकंदर' का नाम लिया। सलमान खान ने कहा, 'क्या है कि मैं सेट पर रात को 9 बजे जाता था तो उसमें गड़बड़ हो गई। मेरी पसलियां टूटी थीं, इसने जो हमारे डायरेक्टर साहब हैं उन्होंने ये कहा लेकिन उनकी पिक्चर 'मधरासी' अभी एक रिलीज हुई है जिसमें एक्टर 6 बजे पहुंचता था।'

सलमान खान ने आगे बताया कि कैसे निर्माता साजिद नाडियाडवाला और निर्देशक एआर मुरुगादॉस इन चीजें से निकले। सलमान खान ने कहा, 'पहले तो ये पिक्चर थी मुरुगादॉस और साजिद नाडियाडवाला की। उसके बाद साजिद पहले कल्टी हुआ और मुरुगादॉस वापस हट गया वहां से सीधा साउथ पिक्चर में बिजी हो गया।'

सलमान खान ने एआर मुरुगादॉस की 'मधरासी' के फ्लॉप होने पर तंज कसते हुए कहा, 'मधरासी करके पिक्चर उन्होंने डायरेक्ट की जो रिलीज हुई, बहुत बड़ी फिल्म है और उतनी ही बड़ी..., सिकंदर से बड़ी ब्लॉकबस्टर।' बता दें फिल्म 'सिकंदर' में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में दिखाई दी थीं। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई नहीं कर पाई थी। फिल्म में काजल अग्रवाल, शर्मन जोशी और प्रतीक बब्बर सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आए थे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article