बॉलीवुड

सलमान खान की Bajrangi Bhaijaan 2 से करीना का पत्ता कटा, इस हसीना ने मारी बाजी

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 26, 2023, 12:14 PM IST

सलमान खान (Salman Khan) की बजरंगी भाईजान उनके करियर की हिट फिल्मों में से एक थी। फैंस लंबे समय से इसके सीक्वल का इंतजार कर रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स फिल्म में इस बार करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) की जगह इस नई एक्ट्रेस को मौका देना चाहते हैं।

Image

salman and kareena (credit pic: instagram)

सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म बजरंगी भाईजान 2 (Bajrangi Bhaijaan 2) को लेकर बज बना हुआ है। फैंस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बजरंगी भाईजान में सलमान खान और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) लीड रोल में थे। अब मेकर्स इस फिल्म के सीक्वल को बनाने की तैयारी कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार बजरंगी भाईजान के सीक्वल में करीना की जगह पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) को लीड कैरेक्टर मिला है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान की पवन पुत्र भाईजान में करीना की जगह पूजा हेगड़े को कास्ट किया गया है। हालांकि अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि पूजा हेगड़े नया कैरेक्टर प्ले करेंगी या बेबो के रोल को आगे बढ़ाएंगी।

फिल्म के राइटर विजेंद्र प्रसाद ने इस बात को कंफर्म किया है कि सलमान खान को फिल्म की कहानी पसंद आ गई है और वो जल्द इस पर काम शुरू करेंगे। भाईजान कब इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। बजरंगी भाईजान में करीना के किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया था। लेकिन इस बार मेकर्स सलमान और पूजा की जोड़ी को साइन करना चाहते हैं।

बजरंगी भाईजान 2 से करीना का पत्ता हुआ कट

सलमान और पूजा ने साथ में किसी का भाई किसी की जान में काम किया है। फिल्म के टीजर और गाने को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। ये फिल्म इस साल ईद पर रिलीज होगी। फैंस को सलमान और पूजा की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री बेहद पसंद आ रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान और पूजा एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस खबर पर एक्ट्रेस ने कहा था ये बस अफवाह है। मैं और सलमान बहुत अच्छे दोस्त है।

सलामान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान सबसे पंसदीदा और हिट फिल्मों में से एक थी। फैंस इसके सीक्वल का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में बेबो के नहीं होने की बात सुनकर फैंस निराश हो सकते हैं। लेकिन अभी तक इस पर कुछ भी ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article