बॉलीवुड

King: ऑनलाइन लीक हुई शाहरुख खान की फिल्म? जानें क्या है पूरा सच

  • Authored by: अभय
  • Updated May 21, 2026, 03:39 PM IST

Shah Rukh Khan King Online Leak: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म किंग को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि फिल्म का कुछ हिस्सा लीक हो गया है, चलिए जानते हैं कि सच क्या है...

Image

शाहरुख खान की किंग को लेकर आया अपडेट (Image Source: King Movie)

Shah Rukh Khan King Online Leak: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की अपकमिंग फिल्म किंग (King) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म किंग को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कुछ महीने पहले फिल्म किंग का धांसू टीजर रिलीज किया गया था, जो जमकर वायरल हुआ था। लेकिन इसके बाद से फिल्म किंग के सेट से कई वीडियो और फोटोज लीक हो चुके हैं। इन सब के बीच अब फिल्म किंग के लीक होने की खबर सामने आ रही है। फिल्म किंग लीक हुई नई क्लिप ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। तो चलिए जानते हैं इस वीडियो सच क्या है। (ये भी पढ़ें: King: Shah Rukh Khan-Deepika Padukone का लुक हुआ LEAK)

ऑनलाइन लीक हुई 'किंग'

एक्टर शाहरुख खान की फिल्म किंग एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि फिल्म किंग से जुड़ा एक वायरल वीडियो है। रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में एक शख्स, जिसने खुद को शाहरुख खान का फैन बताया, उसने पहले लीक हुए फुटेज का इस्तेमाल करके किंग का पूरा फैन-मेड AI वर्जन बना डाला। करीब 15 मिनट लंबे इस वीडियो में उसने अपनी तरफ से फिल्म की कहानी तैयार की और एडिटिंग के जरिए उसे असली फिल्म जैसा लुक देने की कोशिश की। वीडियो में मिशन इम्पॉसिबल का बैकग्राउंड म्यूजिक इस्तेमाल किया गया था। इसमें सुहाना खान और दीपिका पादुकोण के कई सीन दिखाए गए, जबकि क्लाइमैक्स में शाहरुख खान का सामना अभिषेक बच्चन से होता नजर आया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। कई लोगों ने इसे रिपोर्ट भी किया, लेकिन इसके बावजूद वीडियो अलग-अलग सर्वर पर अब भी मौजूद बताया जा रहा है। (ये भी पढ़ें:King के साथ 2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रहे हैं शाहरुख खान, 'पठान'-'जवान' से भी ज्यादा खतरनाक होगा अंदाज)

इतने करोड़ में बन रही है ये फिल्म

रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान की फिल्म किंग करीब 350 करोड़ रुपये के बजट में बन रही है। फिल्म किंग इसी साल 24 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

अप्रैल में लीक हुई लीक हुई थी फोटोज-वीडियो

ऐसा पहली बार नहीं है जब फिल्म किंग से जुड़ी कोई फोटो या वीडियो लीक हुई हो। इससे पहले फिल्म के सेट शाहरुख खान समेत कई स्टार्स के लुक लीक हो गए थे। फिल्म किंग से जुड़ी इस खबर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article