Suparn S Varma Worked on The Immortals Of Meluha: कुछ दिनों पहले रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को लेकर खबरें आ रही थी कि उन्हें 'द इमॉर्टल्स ऑफ मेलुहा' (The Immortals Of Meluha) के फ़िल्मी रूपांतरण में महादेव का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। अब इस चर्चा में बाद 'द इमॉर्टल्स ऑफ मेलुहा' को लेकर एक नई जानकारी भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि 'द इमॉर्टल्स ऑफ मेलुहा' पर लगभग 2 सालों से डायरेक्टर सुवर्ण एस. वर्मा काम कर रहे हैं। इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है कि सुवर्ण एस. वर्मा (Suparn S Varma) इस मूवी को डायरेक्ट कर सकते हैं। (इसे भी पढ़ें: Drishyam 3 Box Office Day 1: ओपनिंग डे पर कई रिकॉर्ड तोड़ेगी Mohanlal की फिल्म, कमाएगी इतने करोड़)
'द इमॉर्टल्स ऑफ मेलुहा' को डायरेक्ट करेंगे सुवर्ण एस. वर्मा?
News18 Showsha के मुताबिक फिल्ममेकर सुपन एस वर्मा भले ही दो सालों से 'द इमॉर्टल्स ऑफ मेलुहा' (The Immortals Of Meluha) पर काम कर रहे हैं लेकिन यह चीजें अभी तक क्लियर नहीं हुई हैं कि वो इस प्रोजेक्ट का निर्देशन करेंगे। पोर्टल से जुड़े एक सूत्र ने बताया है कि सुवर्ण एस. वर्मा ने इस मूवी को लेकर काफी गहन रिसर्च की है। इस प्रोजेक्ट को बनाना उनका सपना भी है। अगर सुवर्ण एस. वर्मा इस प्रोजेक्ट को डायरेक्ट करते हैं तो यह उनके फैन्स के लिए बड़ा सरप्राइज होगा।

Ranveer Singh
क्या रणवीर सिंह निभाएंगे 'द इमॉर्टल्स ऑफ मेलुहा' में भगवान शिव का किरदार?
पिंकविला की रपोर्ट में बताया गया था कि यह प्रोजेक्ट इस समय राइटिंग स्टेज में है। रणवीर सिंह और अनन्या बिड़ला 'द इमॉर्टल्स ऑफ मेलुहा' पर काम कर रहे हैं। रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया था कि रणवीर सिंह ने 'द इमॉर्टल्स ऑफ मेलुहा' के राइट्स भी ख़रीदे हैं। हालांकि इन खबरों के वायरल होने के बाद बताया गया है कि 'द इमॉर्टल्स ऑफ मेलुहा' के राइट्स रणवीर सिंह ने नहीं खरीदे हैं।
अमिश त्रिपाठी ने किया था बड़ा खुलासा
इस बात का खुलासा खुद 'द इमॉर्टल्स ऑफ मेलुहा' किताब के राइटर अमिश त्रिपाठी ने किया था। वैरायटी से बात करते हुए अमीश त्रिपाठी ने बताया था कि 'शिवा ट्रिलॉजी' के अधिकार उनके पास हैं। अभी तक किसी के साथ कोई समझौता नहीं हुआ है। उन्हें रणवीर सिंह पसंद हैं और वो उनके फैन्स हैं लेकिन इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।
