Salman Khan -Saif Ali Khan in Race 4: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान को फिल्म रेस (Race) और रेस 2 में काफी पसंद किया गया था। यह फ्रेंचाइजी बॉलीवुड की कुछ सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक हैं। हालांकि फिल्म का आखिरी सीक्वल यानी रेस 3 (Race 3) काफी बेहतरीन नहीं रहा है। फिल्म में सैफ अली खान को रिप्लेस कर दिया गया और सलमान खान की फिल्म में एंट्री हो गई। इस बीच अब रेस 4 को लेकर भी खबरें सामने आने लगी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म में सलमान और सैफ एक साथ नजर आ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब मेकर्स फिल्म के चौथे सीक्वल में सैफ अली खान की वापसी का प्लान बना रहे हैं।
सैफ को रेस फ्रेंचाइजी की जान माना जाता है, रेस और रेस 2 में उनकी एक्टिंग फैंस को काफी पसंद आया है। इस बीच अब रेस 4 में सैफ की दोबारा एंट्री को लेकर सामने आ रही खबरों ने फैंस के बीच खुशी की एक लहर पैदा कर दी है। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।
Race 4 में एक साथ आएंगे सलमान खान और सैफ अली खान
मूवीफायड बॉलीवुड की एक रिपोर्ट के अनुसार रेस 4 शुरुआती स्टेड में है और अफवाहों के अनुसार निर्माता चाहते हैं कि सलमान खान चौथे सीक्वल के लिए वापसी करें और ओजी रेस आइकन सैफ अली खान भी फ्रेंचाइजी के इस रीबूट में एक्टिंग करें। इतना ही नहीं यह भी बताया गया है कि रेस 4 में मूल निर्देशक अब्बास-मस्तान की भी वापसी होगी और अगर चीजें फाइनल हो गईं तो हमें सबसे अच्छे क्लैश के साथ-साथ सबसे बड़ी रेस फिल्म भी देखने को मिल सकती है।
