बॉलीवुड

डिब्बा बंद हुई सलमान खान और एटली कुमार की एक्शन ड्रामा !! वजन जानकर हैरान रह जाएंगे फैन्स

Salman Khan's Next With Atlee is Shelved: काफी समय से यह सुनने में आ रहा था कि शाहरुख खान की 'जवान' का निर्देशन करने के बाद अब एटली कुमार बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के साथ एक एक्शन ड्रामा बेस्ड मूवी बनाएंगे। अब लेटेस्ट जानकारी यह है कि फिल्म को बंद कर दिया गया है।

Image

Salman Khan and Atlee

Salman Khan's Next With Atlee is Shelved: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) को लेकर बार-बार खबरें सामने आ रही थी कि वो साउथ के लोकप्रिय निर्देशन एटली कुमार (Atlee Kumar) की एक्शन ड्रामा में नजर आएंगे। कई रिपोर्ट्स में तो यह भी दावा किया गया था कि एटली कुमार इस मूवी को सलमान खान के साथ बनाने के लिए 500 करोड़ रुपये खर्च करेंगे। फिल्म का टाइटल मेकर्स ने फिलहाल 'A6' रखा हुआ था। अब लेटेस्ट जानकारी के अनुसार एटली कुमार और सलमान खान की ये एक्शन ड्रामा डिब्बा बंद होती नजर आ रही है।

बंद हुई सलमान-एटली की नई एक्शन ड्रामा!

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान और एटली कुमार की इस एक्शन ड्रामा को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। यह फिल्म अब नहीं बनेगी। यह फैसला वरुण धवन की 'बेबी जॉन' के बॉक्स ऑफिस फेलियर के बाद लिया गया है, जिसे एटली कुमार ने प्रोड्यूस किया था। मसाला की रिपोर्ट के मुताबिक एटली कुमार इस समय अल्लू अर्जुन के साथ अपनी नई फिल्म पर फोकस कर रहे हैं। फैन्स लंबे समय से एटली कुमार और सलमान खान को साथ में काम करते हुए देखने के लिए बेताब थे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान बीते कई महीनों से लगातार उपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग में बिजी हैं। इस मूवी का निर्देशन एआर मुरुगादॉस द्वारा किया जा रहा है। सलमान खान की 'सिकंदर' साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बन रही है। यह पहली बार होगा जब सलमान खान के साथ बड़े परदे पर साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की जोड़ी दिखाई देगी। 'सिकंदर' के अलावा सलमान खान के पास 'किक 2' और 'दबंग 4' जैसी कई फिल्में भी हैं। आखिरी बार सलमान खान को वरुण धवन की फ्लॉप मूवी 'बेबी जॉन' में कैमियो करते हुए देखा गया था।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article