बॉलीवुड

Adipurush के प्रमोशन में नहीं दिखेंगे 'लंकापति रावण' उर्फ Saif Ali Khan, मेकर्स ने बनाया ये प्लान

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 26, 2023, 09:05 AM IST

Adipurush controversy: साउथ सुपरस्टार प्रभाष, एक्ट्रेस कृति सेनन और सैफ अली खान स्टारर आदिपुरुष (Adipurush) 16 जून 2023 को रिलीज होने वाली है। फिल्म की प्रमोशन को लेकर अब बड़ा अपडेट सामने आ रहा है, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सैफ अली खान, आदिपुरुष की प्रमोशन करते नहीं नजर आएंगे।

Image

saif ali khan to miss adipurush promotion

KEY HIGHLIGHTS
  • आदिपुरुष की प्रमोशन नहीं करेंगे सैफ अली खान।
  • सैफ अली खान मई के महीने में वैकेशन पर जाने वाले हैं।
  • प्रभाष ही आदिपुरुष के प्रमोशन का पूरा चार्ज लेगें।

Adipurush controversy: साउथ सुपरस्टार प्रभाष (Prabhas), एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) स्टारर आदिपुरुष (Adipurush) 16 जून 2023 को रिलीज होने वाली है। फिल्म के टीजर को पिछले साल अक्टूबर के महीने में रिलीज किया गया था, हालांकि इसके टीजर को लेकर काफी विवाद छिड़ गया, जिसके चलते फिल्म की रिलीज डेट भी आगे बढ़ा दी गई थी। अब कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म के VFX में बदलाव के बाद अब 16 जून 2023 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए फिल्म पूरी तरह से तैयार है। अब आदिपुरुष के प्रमोशन को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आ रहा है, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सैफ अली खान, आदिपुरुष की प्रमोशन करते नहीं नजर आएंगे। इसके पीछे मेकर्स ने बड़ा प्लान बनाया है। आइए पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

सैफ अली खान नहीं करेंगे आदिपुरुष का प्रमोशन

आदिपुरुष के एक सोर्स ने हमारे सहयोगी ई-टाइम्स को बताया कि सैफ अली खान ने मई के महीने में आदिपुरुष के प्रमोशन के लिए अपनी डेट्स नहीं दी हैं। वह करीना कपूर खान और अपने बच्चों जेह और तैमूर संग वैकेशन पर जाने वाले हैं। वहीं दूसरी ओर प्रभास से फिल्म की प्रमोशन के लिए अपनी डेट्स दे दी हैं। इसके पीछे एक बड़ा कारण सैफ अली खान के कैरेक्टर से जुड़े विवाद को बताया जा रहा है। मेकर्स को लगता है कि अगर सैफ, प्रमोशन में जाते हैं, तो उन्हें कई विवादित सवालो के जवाब देने पड़ेंगे। अब मेकर्स किसी भी प्रकार की कॉन्ट्रोवर्स से खुद को दूर रखना चाहते हैं।

रिलीज हुआ मोशन पोस्टर

हाल ही में फिल्म आदिपुरुष का एक मोशन पोस्टर रिलीज किया गया है, जिसमें भगवान श्रीराम से जुड़ा एक गाना नजर आ रहा है। इस मोशन पोस्टर को फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इससे पहले आदिपुरुष के सभी पोस्टर और टीजर पर विवाद खड़ा हो गया था।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article