बॉलीवुड

Saif Ali Khan ने रणवीर सिंह की 'धुरंधर' को बताया गेम चेंजर, कहा- 'इंडस्ट्री बदलने वाली है'

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 9, 2026, 12:52 PM IST

Saif Ali Khan on Dhurandhar Movie: एक्टर सैफ अली खान ने अभी हाल ही में इंटरव्यू दिया है। इस दौरान उन्होंने फिल्म धुरंधर की जमकर तारीफ की। तो चलिए जानते है कि सैफ अली खान ने क्या कहा...

Image

सैफ अली खान ने की 'धुरंधर' की तारीफ (Image Source: Chat GPT/ AI)

Saif Ali Khan on Dhurandhar Movie: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म हैवान (Haiwaan) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म हैवान से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म हैवान की रिलीज डेट सामने आई थी। जिसको जानने के बाद फैंस फिल्म की रिलीज के लिए बेताब हो गए थे। अब इन सब के बीच सैफ अली खान की एक इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान सैफ अली खान ने फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) को लेकर कुछ ऐसा बोला है, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।

सैफ अली खान ने की 'धुरंधर' की तारीफ

'द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया' को दिए इंटरव्यू में जब सैफ अली खान से पूछा गया कि क्या अब फिल्मों की स्क्रिप्ट चुनने का उनका नजरिया बदल गया है, तो उन्होंने कहा, 'मेरे लिए अब बॉलीवुड को 'धुरंधर' से पहले और 'धुरंधर' के बाद के दौर में देखा जाएगा। अब ये हम पर है कि हम इस बदलाव के साथ चलते हैं या नहीं। हर फिल्म के लिए अलग-अलग एल्बम बनाने के बजाय शानदार म्यूजिक तैयार करना ज्यादा जरूरी है। दुनिया भर के अलग-अलग म्यूजिक और आइडियाज को अपनाने में भी कोई झिझक नहीं होनी चाहिए, फिर चाहे उसमें अंग्रेजी का इस्तेमाल ही क्यों न हो।'

गाने को लेकर कही ये बात

म्यूजिक की तारीफ करते हुए सैफ अली खान ने खास तौर पर फिल्म के गाने 'शरारत' का जिक्र किया, जिसमें आयशा खान और क्रिस्टल डिसूजा नजर आती हैं। उन्होंने कहा, 'सोचिए अगर इस तरह का आइडिया फिल्मों में बदलाव ले आए। किसी 'आइटम सॉन्ग' के लिए अलग से हीरोइन लाने के बजाय अगर उसे सिर्फ एक गाने की तरह फिल्माया जाए और दो लड़कियां वैसे ही परफॉर्म करें जैसे किसी शादी में डांस होता है, तो वो बिल्कुल भी अटपटा नहीं लगता।' सैफ अली खान के इस इंटरव्यू को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article