बॉलीवुड

Race 4: "अक्षय खन्ना से बात ही नहीं..." निर्माता रमेश तौरानी ने रेस 4 की कास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी

Saif-Akshaye not in Race 4: जब से अक्षय खन्ना स्टारर धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई है, तब से ही अक्षय खन्ना का नाम हर उस प्रोजेक्ट से जुड़ रहा है, जिसके साथ वो पहले के सालों में जुड़े रहे हैं। इसी सिलसिले में बीते दिनों खबरें आई हैं कि वो रेस 4 करने जा रहे हैं लेकिन निर्माता रमेश तौरानी ने इन खबरों की हवा निकाल दी है।

Image

Image Source: Race Movie

Saif-Akshaye not in Race 4: बॉलीवुड में एक चलन हमेशा से रहा है। चढ़ते सूरज को सलाम किया जाए और ढलते सूरज को बाय बोला जाए। कुछ ऐसा ही होता दिख रहा है अक्षय खन्ना के साथ, जो बीते दिनों फिल्म धुरंधर में दिखाई दिए थे। फिल्म धुरंधर में अक्षय खन्ना की परफॉर्मेंस की खूब तारीफ हुई है और कई लोग इस मूवी की सफलता की का क्रेडिट उन्हें ही दे रहे हैं। यही कारण है कि इन दिनों भारत के बड़े-बड़े प्रोजेक्ट अनाउंस बाद में हो रहे हैं लेकिन उनके साथ अक्षय खन्ना का नाम पहले जुड़ जा रहा है। ऐसी ही एक फिल्म है, रेस 4 जिसकी प्लानिंग इन दिनों चल रही है। इस फ्रेंचाइजी की एक मूवी में अक्षय खन्ना दिखाई दिए थे, जिस कारण कई सारे लोग रेस 4 के साथ अक्षय खन्ना का नाम जोड़ रहे हैं।

क्या वाकई रेस 4 का हिस्सा हैं अक्षय खन्ना

अब बड़ा सवाल ये है कि इंटरनेट पर जो जानकारी फैलाई जा रही है कि रेस 4 में अक्षय खन्ना की एंट्री हो गई है क्या वो सच है? असल में इस बात में कोई भी सच्चाई नहीं है। फिल्म के निर्माता रमेश तौरानी ने अपने ताजा इंटरव्यू में ये जानकारी दी है कि रेस 4 के लिए उन्होंने अक्षय खन्ना से बात तक नहीं की है। रमेश तौरानी के अनुसार, "हमने रेस 4 के लिए अक्षय खन्ना से कोई बात नहीं की है। रेस 4 में उनकी एंट्री का स्कोप भी नहीं है।"

रेस 4 की स्टारकास्ट में क्यों शामिल नहीं होंगे अक्षय खन्ना

अगर आप सोच रहे हैं कि अक्षय खन्ना रेस 4 में क्यों शामिल नहीं होंगे तो हम बता दें कि रेस में उनके किरदार की मौत हो चुकी है। रेस फ्रेंचाइजी का कॉन्सेप्ट ऐसा है कि सैफ का किरदार हर मूवी में नए विलेन्स से भिड़ता है। यही कारण है कि रमेश तौरानी रेस 4 में अक्षय खन्ना को नहीं लेंगे। रेस 4 के लिए वो नए विलेन के नाम पर विचार कर रहे हैं जो सैफ अली खान के साथ भिड़ेगा।

कौन होगा रेस 4 का विलेन

अब बड़ा सवाल ये है कि रेस 4 में सैफ अली खान के अपोजिट कौन सा एक्टर चट्टान की तरह खड़ा दिखाई देगा तो बता दें कि मेकर्स सिद्धार्थ मल्होत्रा के नाम पर विचार कर रहे हैं। रेस फ्रेंचाइजी में हमेशा टैशिंग विलेन रहा है। अक्षय और जॉन ने जो लीगेसी तैयार की है, उसके लिए सिद्धार्थ परफेक्ट च्वाइस लगते हैं। हालांकि मेकर्स ने अब तक सिद्धार्थ मल्होत्रा के नाम पर पक्की मुहर नहीं लगाई है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article