Saba Ali Khan Celebrate Bhaiyaa Dooj: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान( Saif Ali Khan) की बहन सबा पटौदी( Saba Pataudi) ने भैया दूज पर ढेर सारी फोटोज शेयर की है। भाई-बहन के इस प्यार भरे रिश्ते पर सबा पटौदी ने सभी को बधाई दी है। दिवाली पार्टी की फोटोज शेयर करने के बाद सबा ने भैया दूज की झलक भी दिखाई है। इस पोस्ट में सबा ने केवल सैफ अली खान ही नहीं बल्कि अपने इन दूसरे भाइयों को भी याद किया है। आइए आपको दिखाते हैं सबा की ये लेटेस्ट पोस्ट, जिसमें वह अपने भाइयों पर प्यार बरसा रही है।
सबा अली खान ने आज सुबह अपने सभी भाइयों को भैया दूज की बधाई दी है। करीना कपूर( Kareena Kapoor) -सैफ अली खान( Saif Ali Khan) -जैद और तैमूर के साथ खूब सारी फोटोज शेयर करते हुए सबा ने प्यार बरसाया। सैफ-करीना के अलावा सबा ने अपने और भी भाइयों को विश किया है। इन फोटोज में सबा ने उन सभी को एड किया जिसे वह अपना भाई मानती है। पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "भाई धूज! रियल से रील...हकीकत तक, भाई...हमेशा भाई, कमल...सबसे दयालु इंसान जिसे मैं जानती हूँ। मेरे दोनों भाई...सुरक्षित और खुश रहो। मिकू मेरे चचेरे भाई! मुझे तुम पर बहुत गर्व है । मनोज..मेरे रील भाई। तुम कमाल हो, और आखिर में...कुणाल, अपना समय..आ गया भाई..पूरी तरह से इसके हक़दार । आप सभी को भाई धूज की शुभकामनाएँ।
इस पोस्ट में सबा ने कुणाल खेमू ( Kunal Khemu) , मनोज बाजपेयी ( Manoj Bajpayee) को भी टैग किया। सबा के साथ-साथ सोहा अली खान ने भी भैया दूज मनाया। बताते चले कि इस बार सोहा अली खान के घर पर धमाकेदार दिवाली पार्टी हुई थी। जिसमें सैफ अली खान का परिवार और कपूर खानदान शामिल हुआ था। सबा ने बहन के घर हुई पार्टी की फोटोज शेयर की थी।
बता दें कि सैफ अली खान बेशक से मुस्लिम परिवार से नाता रखते हों, लेकिन वह हर धर्म को मानते हैं। होली हो या दिवाली पूरा अली खानदान हर त्योहार को चाव के साथ मनाता है। दिवाली के मौके पर सबकुछ भूलकर स्टार्स पार्टी करते नजर आते हैं।
