बॉलीवुड

Aayush Sharma ने Salman Khan संग रिश्तों पर किया खुलासा, कहा- मेरा हर फैसला वो परिवार नहीं ......

Aayush Sharma Talk about Salman Khan : आयुष शर्मा ने इंटरव्यू के दौरान सलमान खान संग अपने रिश्तों पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि जरूरी नहीं मेरा हर फैसला मेरा परिवार ले। मेरी खुद की समझ के अनुसार मैं कोई भी काम करता हूं

Image

Aayush Sharma talk about Salman Khan

Aayush Sharma Talk about Salman Khan : सलमान खान ( Salman Khan) के बहनोई आयुष शर्मा ( Aayush Sharma) इन दिनों अपनी फिल्म रुसलान को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनकी फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है जिसका वह लगातार प्रचार भी कर रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आयुष ने सलमान खान और अपने रिश्ते पर खुलकर बात की। उन पर लगने वाले इल्जामों को साफ करते हुए आयुष ने बताया कि मेरा हर फैसला खान परिवार नहीं लेता है। आइए आपको बताते हैं आयुष ने क्या कहा

न्यूज 18 के साथ इंटरव्यू के दौरान आयुष शर्मा( Aayush Sharma) ने अपने करियर और परिवार के बारे में खुलकर बात की। अपने बारे में इंडस्ट्री की सबसे बड़ी गलतफहमी के बारे में बात करते हुए, उन्होंने कहा कि , “लोग सोचते हैं कि मेरे पास खुद का दिमाग नहीं है और मेरे लिए सब कुछ खान परिवार ही करता है । वे मुझसे प्यार करते हैं लेकिन यह बिल्कुल भी सच नहीं है। मुझे इंडस्ट्री के बारे में ज्यादा पता नहीं है बावजूद इसके सभी का मेरे साथ अच्छा रवैया था। “सलमान खान फिल्म्स के बाहर एक अलग दुनिया और विचार प्रक्रिया है। लवयात्री के तुरंत बाद मुझे इसका एहसास हुआ।

फिल्म निर्माता मेरे बारे में सोचते हैं कि अगर वह मुझे फिल्मों में लेंगे तो मेरा परिवार इसमें दखल करेगा। उन्हें लगता है कि परिवार वाले मेरे काम के बारे में चयन करेंगे क्या सही है क्या गलत , लेकिन ऐसा नहीं है। मैं अपने फैसले खुद लेता हूं। मैं खुद से निर्देशकों से बात करता हूं फिल्मों में काम करने के लिए , इसमें परिवार के किसी सदस्य का कोई हाथ नहीं होता।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article