Rohit Shetty Death Threat: बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रोहित शेट्टी की पर्सनल लाइफ को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी कुछ महीने पहले रोहित शेट्टी को एक गैंग की तरफ से धमकी मिली थी। अब एक बार फिर सिंघम (Singham) डायरेक्टर रोहित शेट्टी को जान से मारने की धमकी मिलने की खबर सामने आई है। इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। तो चलिए जानते हैं कि रोहित शेट्टी इस बार क्या धमाकी दी और किसने दी है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: शुरू होने जा रहा है डर का नया दौर, इस दिन TV पर दस्तक देगा रोहित शेट्टी का शो
रोहित शेट्टी को मिली धमकी
डायरेक्टर रोहित शेट्टी एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी एक खबर है जिसने सबको हैरान कर दिया है। आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित शेट्टी को एक बार फिर धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि उन्हें एक कथित ऑडियो क्लिप भेजा गया है, जिसमें 20 करोड़ रुपये की मांग की गई है। दावा किया गया है कि ये ऑडियो लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से भेजा गया है। क्लिप में कहा गया है कि जुहू स्थित उनके घर के बाहर पहले हुई फायरिंग सिर्फ 'ट्रेलर' था। अगर पैसे नहीं दिए गए, तो अगला हमला सीधे उन पर किया जाएगा। मुंबई क्राइम ब्रांच के एक पुलिस अधिकारी ने बताया, 'रोहित शेट्टी की टीम ने हमें बताया कि उन्हें धमकी वाला ये ऑडियो क्लिप मिला है।' इसके बाद जुहू पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को शक है कि ऑडियो में सुनाई दे रही आवाज शुभम लोनकर की हो सकती है। इसी वजह से क्लिप को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Rohit Shetty की एक पुकार पर दौड़े-दौड़े चले आते ये सेलेब्स, स्पीड डायल में ऐड है इस एक्टर का नंबर
रोहित शेट्टी के घर हुई थी फायरिंग
आपको बता दें 1 फरवरी 2026 की आधी रात को जुहू में हास्य कलाकार महमूद चौक के पास स्थित रोहित शेट्टी के घर के बाहर पांच राउंड फायरिंग हुई थी। उस समय लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस घटना की जिम्मेदारी ली थी। बाद में पुलिस ने इस मामले के कथित शूटर दीपक शर्मा को आगरा से गिरफ्तार किया था।
