Karan Johar on Dharmendra-Shabana Kiss in RARKPK: साल 2023 में 28 जुलाई के दिन रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की रोमांटिक-कॉमेडी मूवी 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' रिलीज हुई थी। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस को ओर से 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' मूवी को अच्छे रिव्यू मिले थे। यह फिल्म लोगों की इम्प्रेस करने में सफल रही थी। इस की स्क्रिप्ट की डिमांड के मुताबिक धर्मेंद्र और शबाना आजमी के बीच एक आइकॉनिक किसिंग सीन फिल्माया गया था। यह सीन काफी लंबे समय तक चर्चा में भी रहा था। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान करण जौहर ने धर्मेंद्र और शबाना आजमी के बीच फिल्माए गाए किसिंग सीन पर चुप्पी तोड़ दी है। आइए जानते हैं निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने इस बारे में क्या कहा है।
ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू के दौरान करण जौहर ने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की सफलता के बारे में बात करते हुए कहा कि फिल्म को दो साल हो गए हैं और वो बेहद खुश हैं। करण जौहर ने यह भी कहा कि 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ऐसी मूवी है, जिसपर उन्हें गर्व महसूस होता है। धर्मेंद्र और शबाना आजमी के ऑनस्क्रीन किसिंग सीन पर बात करते हुए करण जौहर ने कहा, 'उन दोनों की एक अलग लव स्टोरी थी। हो सकता है कि मैं एक दिन 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में उनकी प्रेम कहानी देखने के बाद एक फिल्म बनाऊं।'
करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में जया बच्चन भी अहम भूमिका में थीं। इस मूवी ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया था। दिलचस्प बात यह है कि 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के जरिए करण जौहर ने कई सालों के बाद निर्देशन की दुनिया में भी कदम रखा था।
