Rocky aur Rani ki Prem Kahani's Latest Update in Hindi: फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। ऐसा बताया गया कि इसका टीजर आदिपुरुष मूवी के साथ अटैच ('जोड़ना') किया जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का टीजर आदिपुरुष के साथ सिनेमाहॉल्स में रिलीज होगा। हालांकि, फिलहाल टीजर की रिलीज की डेट तय नहीं है, मगर माना जा रहा है कि यह 16 जून के इर्द-गिर्द रहेगी।
वैसे, कुछ खबरों में यह भी बताया गया कि रणवीर की इस फिल्म का टीजर 16 जून को जारी नहीं होगा और यह आदिपुरुष के साथ अटैच किया जाएगा।

rocky aur rani
दरअसल, प्रभास की फिल्म के साथ इसका टीजर जोड़ने के पीछे निर्मादा का मूल मकसद अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचना है। वह अपनी फिल्म को फायदा दिलाने के लिए ऐसा कर सकते हैं।
इस बीच, सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन इस मूवी के टीजर के लिए हरी झंडी दे चुका है और माना जा रहा है कि यह एक मिनट 19 सेकेंड्स का होगा। फिलहाल टीजर के जारी किए जाने से जुड़ी फाइनल डेट अभी नहीं आई है।

rocky aur rani ki prem kahani
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस आलिया भट्ट स्टारर यह रोमैंटिक कॉमेडी फिल्म 28 जुलाई, 2023 को रिलीज होगी, जिसे करण जौहर ने डायरेक्ट किया है।
पिछले महीने इस फिल्म के पोस्टर जौहर के जन्मदिन के मौके पर आए थे, जिनके जारी होने के बाद फैंस की बेताबी बढ़ गई थी। वे अब रणवीर-आलिया की जोड़ी को देखने के लिए खासा उत्सुक माने जा रहे हैं।
वहीं, ओम राउत के डायरेक्शन में बनी फिल्म आदिपुरुष में साउथ के बड़े स्टार प्रभास और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनॉन लीड रोल्स में दिखेंगे और यह फिल्म 16 जून को आएगी।
