Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani: बॉलीवुड के लिए साल 2022 काफी खराब रहा है, ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में असफल रही हैं, हालांकि पठान की सफलता के बाद साल 2023 की शुरुआत बिलकुल धमाकेदार रही है। इस साल कई बड़ी बॉलीवुड फिल्में बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएंगी। जिसमें धर्मा प्रोडक्शन की मच अवेटेड फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी भी शामिल है। करण जौहर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) लीड रोल में नजर आने वाले हैं। हालांकि अब खबर सामने आ रही है कि रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की रिलीज डेट में बड़ा फेरबदल हो गया है।
पहले अप्रैल 2023 में रिलीज होने वाली यह फिल्म अब 28 जुलाई 2023 को रिलीज होनी है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी एक मल्टीस्टारर ड्रामा फिल्म होने वाली है। जिसको लेकर अभी से ही काफी हाइप है।
फिल्म की रिलीज डेट में हुआ बदलाव
करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी पहले अप्रैल 2023 में देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जानी थी, इसके साथ ही अब फिल्म की रिलीज डेट बदल दी गई है। इसकी घोषणा करते हुए करण जौहर ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंने लिखा, 'अरे कहो 'सब्र का फल मीठा होता है', तो इस स्पेशल कहानी की मिठास को बढ़ाने के लिए - हम बहुत सारा प्यार लेकर आ रहे हैं! रॉकी और रानी के परिवार हो रहे हैं तैयार, और अब देखिए ये अनोखी कहानी ऑफ प्यार!' फिल्म का एक पोस्टर जारी किया गया है जिसमें लिखा है, 'सेव द डेट, 28 जुलाई 2023'।
फिल्म में नजर आएंगे कई बड़े सितारे
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म में कई बड़े बॉलीवुड स्टार नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, शबाना आजमी, जया बच्चन आदि स्टार नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर फैंस अभी से ही काफी उत्सुक हैं।
