बॉलीवुड

Urvashi Rautela ने Rishabh Pant के फैन को दिया करारा जवाब, इंस्टाग्राम पर किया ऐसा पोस्ट

Rishabh Fan trolled Urvashi: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स का मैच देखने के लिए पहुंचे थे। इस मैच के दौरान ऋषभ पंत के एक फैन ने उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) को ट्रोल करने की कोशिश की, जिसका उसे करारा जवाब मिला है। उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम के जरिए ऋषभ के फैन की बोलती बंद कर दी है।

Image

Urvashi Rautela ने Rishabh Pant के फैन को दिया करारा जवाब, इंस्टाग्राम पर किया ऐसा पोस्ट

Rishabh Fan trolled Urvashi: बॉलीवुड अदाकारा उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) पिछले काफी समय से ऋषभ पंत के फैंस द्वारा ट्रोलिंग झेल रही हैं। ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला के बीच हुए विवाद के बारे में तो हम सब जानते ही हैं। यही वजह से कि ऋषभ पंत के फैंस को जब मौका मिलता है वो उर्वशी रौतेला को ट्रोल कर देते हैं। बीते दिनों ऋषभ पंत (Rishabh Pant) दिल्ली कैपिटल्स का मैच देखने के लिए पहुंचे थे। इस मैच के दौरान ऋषभ पंत के फैंस के फैंस ने एक कार्ड बनाकर कैमरे को दिखाया जो जमकर वायरल हुआ। इस पर लिखा हुआ था कि अच्छा हुआ कि उर्वशी रौतेला यहां नहीं हैं।

अदाकारा उर्वशी रौतेला ने ऋषभ पंत के फैन को एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए करारा जवाब दिया है। अदाकारा उर्वशी रौतेला ने इस फैन की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि वो इस बात की खुशी क्यों मना रहा है कि अदाकारा वहां नहीं हैं? उर्वशी रौतेला के इस पोस्ट पर अब तक ऋषभ के फैंस चुपे हैं। उर्वशी रौतेला के फैन बोल रहे हैं कि अदाकारा ने ऋषभ के फैंस की बोलती बंद कर दी है। आप उर्वशी रौतेला का पोस्ट नीचे देख सकते हैं:

Urvashi

Urvashi

लोग कर रहे हैं उर्वशी रौतेला की तस्वीर पर कमेंट

लोग लगातार उर्वशी रौतेला की तस्वीर पर कमेंट कर रहे हैं और उन्हें शाबाशी दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि ये अदाकारा की अच्छी बात है कि वो ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देती है। लोग उर्वशी रौतेला की तारीफ कर रहे हैं। वैसे आपका इस पूरे मसले पर क्या कहना है? हमें कमेंट में जरूर बताएं...

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article