बॉलीवुड

मौसमी चटर्जी से जलती थी रेखा? जितेंद्र की हीरोइन ने कहा-"'मुझे देखकर मुंह बनाती थी..."

रेखा 70 साल की हो गई है, लेकिन आज भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। आज भी रेखा के फैशन सेंस को लोग बहुत पसंद करते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मौसमी चटर्जी ने रेखा को लेकर कुछ खुलासे किए है। आइए जानते है कि मौसमी चटर्जी ने क्या कुछ कहा है।

Image

Moushumi Chatterjee

केवल रेखा ही नहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी भी 1970 के दशक में सबसे ज़्यादा पसंद करने वाली एक्ट्रेस के साथ-साथ सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल थी। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मौसमी ने रेखा संग अपने पुराने दिनों को याद किया है। साथ ही उन्होंने दावा किया है कि रेखा उनसे ईर्ष्या करती थीं।

मौसमी चटर्जी ने कहा-"रेखा सोचती थी कि मैं विनोद मेहरा के जीवन को कंट्रोल कर रही हूं। क्योंकि वो (रेखा) उनके घर में बैठी रहती थी और विनोद की मां मुझसे कहती थीं, 'इंदु, विनोद की अलमारी में से लिफाफा निकाल दो'। तो स्वाभाविक रूप से रेखा को यह पसंद नहीं आता था और मैं उनकी मां से कहती थी कि तुम मुझसे क्यों पूछ रही हो, वह वहां बैठी हैं, तुम जाकर लिफाफा ले लो और फिर वह कहती थीं कि मुझे परवाह नहीं है। किसी तरह उन्हें लगता था कि विनोद किसी और से ज्यादा मेरी बात सुनते थे।"

मौसमी चटर्जी को देखकर मुंह बनाती थी रेखा

मौसमी चटर्जी का कहना है कि रेखा उन्हें देखकर मुंह बनाती थीं। मौसमी ने बताया कि रेखा उनसे भिड़ गईं और उन्हें देखकर वह घबरा गईं। मौसमी ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि रेखा को अब यह याद होगा या नहीं।

स्टूल देने का सुझाव

मौसमी ने प्रेम बंधन की शूटिंग के दौरान की एक घटना को भी याद किया। एक्ट्रेस ने बताया रामानंद सागर ने उन्हें एक सीन के लिए अपनी को-स्टार रेखा की हाइट से मेल खाने के लिए अपनी हील्स उतारने के लिए कहा था, लेकिन मौसमी इस बात से रैडी नहीं थी। उन्होंने हील्स उतारने के बजाय प्रोडक्शन टीम को सीन को मैनेज करने का कोई तरीका ढूंढना चाहिए का आइडिया दिया। यहां तक कि उन्होंने रेखा को ऊंचाई के अंतर को सेम करने के लिए एक स्टूल देने का सुझाव भी दिया।

इन फिल्मों में साथ किया काम

मौसमी और रेखा ने प्रेम बंधन, मांग भरो साजना, दिलदार, ज्योति बने ज्वाला और भोला भोला जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article