बॉलीवुड

Animal के रिलीज होते ही चमकी रश्मिका मंदाना की किस्मत, झोली में गिरी विजय देवराकोंडा की ये फिल्म

Rashmika Mandanna To Enter In Vijay Deverakonda Family Star: साउथ की मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की फिल्म 'एनिमल' रिलीज हो गई है, जिसे लेकर लोगों में क्रेज भी है। वहीं अब खबर आ रही है कि रश्मिका मंदाना ने विजय देवराकोंडा की 'फैमिली स्टार' में एंट्री मारी है।

Image

विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना फिर आएंगे साथ

Rashmika Mandanna To Enter In Vijay Deverakonda Family Star: साउथ की मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की 'एनिमल' बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर लोगों में काफी क्रेज देखने को मिला था। खास बात तो यह है कि कई शहरों में 'एनिमल' (Animal) के शो फुल भी जा रहे थे। 'एनिमल' की रिलीज के तुरंत बाद अब रश्मिका मंदाना की झोली में एक और फिल्म गिरती नजर आ रही है। खबरों की मानें तो वह 4 साल बाद विजय देवराकोंडा (Vijay Deverakonda) के साथ मूवी में नजर आ सकती हैं।

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय देवराकोंडा (Vijay Deverakonda) की अपकमिंग फिल्म 'फैमिली स्टार' (Family Star) में नजर आ सकती हैं। इस फिल्म में विजय देवराकोंडा के साथ मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका अदा कर रही हैं। बता दें कि रश्मिका मंदाना का विजय देवराकोंडा और मृणाल ठाकुर के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हुआ है, जिसमें तीनों एक गाने में डांस करते दिखाई दे रहे हैं। जहां रश्मिका पेस्टल कलर लहंगे में नजर आईं तो वहीं विजय देवराकोंडा व्हाइट सूट में दिखाई दिये। उनके अलावा मृणाल ठाकुर ने भी रेड लहंगा पहना हुआ था। खबरों की मानें तो तीनों का यह गाना नई दिल्ली में शूट किया गया है।

'फैमिली स्टार' (Family Star) को लेकर माना जा रहा है कि रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) या तो विजय देवराकोंडा (Vijay Deverakonda) की फिल्म में कैमियो कर सकती हैं या फिर स्पेशल सॉन्ग में नजर आ सकती हैं। हालांकि इस बात पर अभी तक आधिकारिक तौर से मेकर्स की मुहर लगनी बाकी है। बता दें कि विजय देवराकोंडा और मृणाल ठाकुर की ये मूवी 2024 में रिलीज होगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article