Rashmika Mandanna on Doing Action Scene in Thama: अभिनेत्री रश्मिका मंदाना( Rashmika Mandanna) अपनी अपकमिंग मूवी 'थामा' को लेकर चर्चा में बनी हुई है। इस मूवी में एक्ट्रेस पहली बार वैम्पायर का किरदार निभा रही है। मैडॉक फिल्म्स के यूनिवर्स के बैनर तले बनी ये हॉरर ड्रामा मूवी, कुछ हटकर लेकर आने वाली है। इस फिल्म में रश्मिका ने वैम्पायर के किरदार के साथ-साथ एक्शन भी पहली बार किया है। रश्मिका मंदाना फिल्म में एक्शन करती नजर आने वाली है। हाल ही में एक इंटरव्यू में अभिनेत्री ने बताया कि इस फिल्म में एक्शन करने के बाद उन्हें लग रहा है कि उनके लिए आगे और भी चांस बन गए हैं।
रश्मिका मंदाना( Rashmika Mandanna) ने अपने हालिया इंटरव्यू में थामा के बारे में बात की, रश्मिका ने बताया, "मुझे लगता है कि थामा मेरे लिए एक्शन की फील्ड में पहली एंट्री है। इससे पहले, मैं सिर्फ़ एक तरीके की एक्टिंग करती थी। थामा ने मेरे लिए एक्शन कर दरवाजे खोल दिए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि , जबकि मैं मायसा नामक एक फिल्म की शूटिंग कर रही हूँ, जो एक्शन से भरपूर है, इस फिल्म के लिए काफी फिजिकल वर्क भी करना पड़ रहा है। इसलिए मैं फ़र्क़ देख रही हूँ, लेकिन साथ ही थामा के साथ, मुझे यह केबल वर्क बहुत पसंद आया, कि कैसे मैं थोड़े से एक्शन से पूरी दुनिया को एक साथ कर सकती हूँ।"
उन्होंने आगे बताया कि, यह उनके लिए एकदम नया कान्सेप्ट है, इसके लिए खूब मेहनत की जरूरत है, "सच कहूँ तो मेरे पास अपने किरदार के लिए कोई आइडिया नहीं था कि इसे कैसे निभाना है, यह मेरे लिए एक बिल्कुल नया दायरा था। फिर भी, यह बेहद रोमांचक भी है क्योंकि मुझे नहीं पता था कि क्या करना है और क्या ठीक है, किस हद तक यह महसूस होता है कि सब कुछ ठीक है। एक कलाकार के तौर पर, मैं सेट पर जाती हूँ और अपने निर्देशक, अपनी पूरी कास्ट और क्रू के आगे पूरी तरह समर्पित हो जाती हूँ, और वे मेरा साथ देते हैं और मुझे आगे ले जाते हैं।" फिल्म के लिए एक्ट्रेस ने अपने निर्देशक और टीम के लोगों का धन्यवाद किया। बता दें कि थामा 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
