बॉलीवुड

Screw Dheela से कटा Rashmika Mandanna का पत्ता!! Tiger Shroff संग रोमांस करेगी ये स्टारकिड

Shanaya Kapoor Joins Tiger's Screw Dheela: लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) ने टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म स्क्रू ढीला (Screw Dheela) से रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) को रिप्लेस कर दिया है। धर्मा प्रोडक्शन बहुत ही जल्द स्क्रू ढीला की शूटिंग टाइगर-शनाया के साथ शुरू कर देगा। डायरेक्टर शशांक खैतान इन दिनों फिल्म को शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं।

Image

Screw Dheela से कटा Rashmika Mandanna का पत्ता!! Tiger Shroff संग रोमांस करेगी ये स्टारकिड

Shanaya Kapoor Joins Tiger's Screw Dheela: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ ने कुछ दिनों पहले धर्मा प्रोडक्शन के साथ हाथ मिलाया था। डायरेक्टर शशांक खैतान ने ऐलान किया था कि वो स्क्रू ढीला (Screw Dheela) नाम की फिल्म टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के साथ बनाएंगे, जो मेगा एक्शन एंटरटेनर होगी। फिल्म स्क्रू ढीला के ऐलान के कुछ दिनों बाद ही यह सुनने में आया कि करण जौहर ने यह फिल्म बंद करने का फैसला लिया है। फिल्म को बंद करने का कारण सामने नहीं आया था, जिस कारण लोग दंग रह गए थे। टाइगर इस दौर के सफल अभिनेता हैं, जिनकी फिल्में देखने के लिए दर्शक उत्साहित रहते हैं। ऐसे में भी करण जौहर का स्क्रू ढीला बंद करने का फैसला लेना काफी चौंकाने वाला था।

अगर लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टाइगर श्रॉफ की स्क्रू ढीला बंद नहीं हुई है। डायरेक्टर शशांक खैतान लगातार इस फिल्म पर काम कर रहे हैं और जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी। बॉलीवुड हंगामा की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म स्क्रू ढीला में टाइगर श्रॉफ के साथ शनाया कपूर रोमांस करती दिखाई देंगी। शनाया कपूर धर्मा प्रोडक्शन से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। शनाया कपूर के पास धर्मा प्रोडक्शन की बेधड़क भी है, जिसमें वो दो नए अभिनेताओं के साथ नजर आएंगी।

शनाया कपूर ने ली रश्मिका मंदाना की जगह

फिल्म स्क्रू ढीला के ऐलान के समय बताया गया था कि इसमें अदाकारा रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) अहम किरदार में दिखाई देंगी। रश्मिका मंदाना और टाइगर श्रॉफ पहली बार इस मूवी में काम करने वाले थे लेकिन लग रहा है कि दर्शकों को इनकी जोड़ी देखने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। लेटेस्ट डेवलपमेंट के मुताबिक शनाया कपूर ने फिल्म स्क्रू ढीला से रश्मिका मंदाना को रिप्लेस कर दिया है। रश्मिका मंदाना को फिल्म से बाहर क्यों किया गया है, यह अभी तक साफ नहीं है। सूत्र ने मीडिया पोर्टल को बताया है कि धर्मा प्रोडक्शन जल्द ही स्क्रू ढीला की स्टारकास्ट का आधिकारिक ऐलान कर सकता है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article