बॉलीवुड

'Cocktail 2' के सेट से रश्मिका मंदाना का नया लुक हुआ वायरल, खुले बालों में दिखा अलग अंदाज

Rashmika Mandanna's Cocktail 2: होमी अदजानिया के निर्देशन में बन रही रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2) से रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) का फर्स्ट लुक सामने आया है। रश्मिका मंदाना खुले बालों में बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश लग रही हैं। इस मूवी में रश्मिका मंदाना के साथ शाहिद कपूर और कृति सेनॉन अहम रोल में दिखाई देंगी।

Image

Pic Credit: Instagram

Rashmika Mandanna's Cocktail 2: साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकीं रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) के पास इस समय कई प्रोजेक्ट्स हैं। इन प्रोजेक्ट्स में से एक होमी अदजानिया की 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2) भी है, जिसकी शूटिंग रश्मिका मंदाना काफी समय से कर रही हैं। रश्मिका मंदाना की यह मूवी 2012 की हिट रोमांटिक कॉमेडी 'कॉकटेल' का बहुप्रतीक्षित सीक्वल है, जिसका इंतजार दर्शक बड़ी बेताबी से कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म 'कॉकटेल 2' के सेट से रश्मिका मंदाना की एक बीटीएस फोटो सामने आई है, जिसमें एक्ट्रेस का लुक काफी स्टाइलिश और अलग दिखाई पड़ रहा है।

'कॉकटेल 2' से सामने आया रश्मिका का नया लुक

होमी अदजानिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर रश्मिका मंदाना की बेहद स्टाइलिश फोटो शेयर की है। इस फोटो में रश्मिका मंदाना बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश लग रही हैं। ऐसा पहली बार नहीं जब डायरेक्टर होमी अदजानिया ने रश्मिका मंदाना की फोटो शेयर की है, इससे पहले भी तीनों कलाकारों शाहिद कपूर, कृति सेनॉन और रश्मिका की बीटीएस पिक्स शेयर कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने यूरोप में शूटिंग का शेड्यूल पूरा किया। इस मूवी का अगला शेड्यूल नई दिल्ली में होना था लेकिन बढ़ते प्रदुषण और दिल्ली के लाल किले के पास हुए बम ब्लास्ट के कारण इसे रद्द कर दिया गया था।

Rashmika Mandanna Look From Cocktail 2

Pic Credit: Instagram/Homi Adajania

होमी अदजानिया के निर्देशन में बन रही फिल्म 'कॉकटेल 2' का निर्माण दिनेश विजान के मैडॉक फिल्म्स द्वारा किया जा रहा है। इस मूवी में रश्मिका मंदाना, शाहिद कपूर और कृति सेनॉन की जोड़ी देखने को मिलेगी। बताते चलें फिल्म 'कॉकटेल' का निर्देशन भी होमी अदजानिया ने ही किया था। फिल्म में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी अहम रोल में दिखाई दी थीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मिका मंदाना को कुछ दिनों पहले रिलीज हुई हॉरर कॉमेडी फिल्म 'थामा' में देखा गया। इस मूवी में आयुष्मान खुराना अहम रोल में नजर आ रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article