Ranveer Singh Dhurandhar Look: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह( Ranveer Singh) इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी धुरंधर( Dhurandhar) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। एक्टर सिंघम अगेन( Singham Again) के बाद बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। अपनी फिल्म के लिए रणवीर सिंह( Ranveer Singh) जोर-शोर से तैयारी कर रहे हैं। हाल ही में एक्टर को एक मॉल में स्पॉट किया गया, जहां पर वह धुरंधर मूवी के लुक में। इस न्यू लुक में रणवीर सिंह एकदम अलग लग रहे हैं। उन्हें अचानक अपने सामने देखकर फैंस भी दीवाने हो गए। सामने आई वीडियो में देखा जा सकता है कि रणवीर सिंह को लोगों ने घेर लिया और उनके साथ सेल्फ़ी ले रहे हैं।
बीती रात बुधवार को रणवीर सिंह( Ranveer Singh) को एक पब्लिक मॉल में स्पॉट किया गया। जहां पर उनका लुक एकदम हटकर लग रहा था, रणवीर सिंह ने अपने बाल और दाढ़ी बढ़ा रखी थी। एक बार में तो एक्टर पहचान में भी नहीं आ रहे हैं। रणवीर सिंह को देखकर जानता उनके साथ फोटो लेने के लिए उतावली हो गई। जैसे ही लोगों को पता चल कि वह रणवीर सिंह है लोग उन्हें घेरकर खड़े हो गए। जैसे-तैसे एक्टर भीड़ से बाहर निकले और जल्दी-जल्दी गाड़ी में बैठ गए।
बात करें फिल्म धुरंधर की तो इसे आदित्य धर( Aditya Dhar) ने डायरेक्ट किया है। फिल्म एक थ्रिलर ड्रामा है। जिसमें रणवीर सिंह, संजय दत्त( Sanjay Dutt) , अक्षय खन्ना( Akshayee Khanna) , अर्जुन रामपाल नजर आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर रणवीर सिंह के जन्मदिन पर रिलीज किया जाएगा और इसकी रिलीज डेट से भी उसी दिन पर्दा उठेगा।
