बॉलीवुड

200-300 करोड़ में बनेगी Ranveer Singh की Shaktimaan, Mukesh Khanna भी होंगे स्टारकास्ट में शामिल

Mukesh Khanna on Shaktimaan budget: टीवी इंडस्ट्री की शक्तिमान उर्फ मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि सोनी पिक्चर्स जल्द ही शक्तिमान कैरेक्टर पर एक मेगा बजट मूवी बनाएगी, जिसका बजट लगभग 300 करोड़ रुपये होगा। मुकेश खन्ना ने इसकी स्टारकास्ट पर बात नहीं की है लेकिन इतना जरूर बताया है कि वो इसमें होंगे।

Image

Shaktimaan

Mukesh Khanna on Shaktimaan budget: फिल्म प्रोडक्शन कम्पनी सोनी पिक्चर्स ने बीते साल ऐलान किया था कि वो भारतीय सुपरहीरो शक्तिमान पर एक मेगा बजट मूवी बनाएंगी। सोनी पिक्चर्स ने शक्तिमान के ऐलान के साथ यह जानकारी नहीं दी थी कि इसमें कौन सा स्टार दिखाई देगा लेकिन सूत्रों ने मीडिया को जानकारी दी थी कि शक्तिमान में रणवीर सिंह मुख्य किरदार प्ले करते दिखाई देंगे। शक्तिमान प्रोजेक्ट अभी तक अटका पड़ा है लेकिन अब ये जल्द ही फ्लोर पर जा सकता है। अगर आप सोच रहे हैं कि हम पक्के तौर पर इतनी बड़ी बात कैसे बोल सकते हैं तो बता दें कि मुकेश खन्ना ने खुद इसका ऐलान किया है।

200-300 करोड़ के बजट में बनेगी शक्तिमान

भारतीय टीवी के शक्तिमान मुकेश खन्ना ने इस बात का खुलासा किया है कि यह प्रोजेक्ट 200-300 करोड़ के बजट में बनेगा। मुकेश खन्ना के अनुसार, 'शक्तिमान के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन किया जा चुका है। ये बहुत बड़े लेवल की मूवी होने वाली है। फिल्म का बजट 200-300 करोड़ होगा और इसे सोनी पिक्चर्स के बैनर तले बनाया जाएगा, जिन्होंने स्पाईडरमैन बनाई है। फिल्म शक्तिमान कोरोना की वजह से शुरू नहीं हो पायी थी लेकिन अब ये जल्द ही शुरू होगी।'

Mukesh Khanna खुद दिखेंगे Shaktimaan में

मुकेश खन्ना ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा, 'कुछ दिनों पहले ही मेरी किसी से बात हो रही थी, जिसको मैंने बताया कि ये मैसिव मूवी होने वाली है। फिल्म को लेकर काफी सारी प्लानिंग हो चुकी है, जिसके बारे में मैं बात नहीं कर सकता हूं। सबके दिमाग में यह सवाल है कि शक्तिमान कौन प्ले करेगा? मैं अभी इस बारे में कुछ नहीं बता सकता हूं लेकिन मैं रहूंगा मेरे बगैर शक्तिमान बन ही नहीं सकता है।'

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article