बॉलीवुड

धुरंधर की सफलता से संतुष्ट नहीं हैं रणवीर सिंह!! क्रिप्टिक पोस्ट देखकर फैंस का चकराया सिर, ये क्या कह गए एक्टर

Ranveer Singh Cryptic Post: रणवीर सिंह इन दिनों धुरंधर की सफलता का स्वाद चख रहे हैं। हालांकि उनका सोशल मीडिया अकाउंट तो कुछ और ही कह रहा है। रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की जो चर्चा में बनी हुई है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या लिखा

Image

Ranveer Singh Cryptic Post

Ranveer Singh Cryptic Post: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों धुरंधर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनकी ये स्पाई-थ्रिलर मूवी फैंस को काफी पसंद आ रही है। हाल ऐसा है कि थिएटर की सभी सीटें हाउसफुल हो रही है। सोशल मीडिया पर तो मानो धुरंधर के नाम का सैलाब आ गया है। फिल्म को लेकर रणवीर सिंह-अक्षय खन्ना( Akshayee Khanna ) समेत आदित्य धर( Aditya Dhar) की जमकर तारीफ हो रही है। हालांकि रणवीर सिंह की पोस्ट देखकर ऐसा लग रहा है कि वह धुरंधर से मिल रही तारीफ से खुश नहीं है। दरअसल रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर की है। जिसमें वह लिख रहे हैं कि एक दिन किस्मत जरूर बदलेगी। यही नहीं उन्होंने अपने दिल की बात एक शायरी से लिखी है। आइए आपको बताते हैं रणवीर सिंह ने क्या कहा

रणवीर सिंह( Ranveer Singh) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक स्पेशल पोस्ट की। जिसमें लिखा- " किस्मत की एक खूबसूरत आदत है, वह वक्त आने पर बदलती जरूर है, फिलहाल.... नजर और सब्र"। एक्टर ने इस पोस्ट में किस्मत बदलने की बात कही है, हालांकि फैंस को समझ नहीं आया कि ऐसा क्या हुआ जो उन्हें किस्मत बदलने को कहा। कुछ लोग इसे धुरंधर की सफलता से भी जोड़कर देख रहे हैं। क्योंकि जिस तरह से धुरंधर की कमाई आसमान छू रही है ऐसे में तो रणवीर सिंह को खुश होना चाहिए, लेकिन उनकी पोस्ट में उदासी नजर आ रही है। खैर रणवीर सिंह ने ऐसा क्यों लिखा यह तो वह खुद ही जानते हैं।

Ranveer Singh Post

Ranveer Singh Post

धुरंधर की ताबड़तोड़ कमाई

धुरंधर की कमाई आसमान छू रही है। फिल्म के बॉक्सऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इसने 10 दिन के अंदर 351 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। फिल्म की कमाई आगे और बढ़ सकती है और यह जल्द ही 400 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। धुरंधर की हर जगह तारीफ भी हो रही है। मूवी क्रिटिक्स इसे रणवीर सिंह की बेस्ट मूवी भी बता रहे हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article