बॉलीवुड

पहला नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीतने के बाद इमोशनल हुईं रानी मुखर्जी, इस खास इंसान को दिया अपनी जीत का क्रेडिट

Rani Mukherjee Emotional after Winning National Award: लाखों दिलों की धड़कन और 90s की फेमस एक्ट्रेस रानी मुखर्जी को पहला नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला है। इस खुशी के मौके पर उनकी आँखों से आँसू छलक आए। जीत के बाद वह काफी इमोशनल हो गई और उन्होंने अपने दिल की बात कही।

Image

Image Source: IANS

Rani Mukherjee Emotional after Winning National Award : अभिनेत्री रानी मुखर्जी ( Rani Mukherjee) ने अपने 30 साल के फिल्मी करियर में पहला नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीता है। बीती रात मंगलवार को दिल्ली में, अभिनेत्री को यह अवॉर्ड मिला। रानी मुखर्जी को फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे के लिए मिला है। नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद रानी मुखर्जी की खुशी सातवें आसमान पर है। अवॉर्ड जीतने के बाद उन्होंने इमोशनल होकर अपने डील की बात कही। रानी मुखर्जी ने अपने इस सम्मान का श्रेय दिल के करीब इंसान को दिया। यह इंसान कोई और नहीं बल्कि उनके पिता हैं। अभिनेत्री ने अपने पिता के लिए खास बात कही

पापा को दिया जीत का क्रेडिट

रानी मुखर्जी ( Rani Mukherji) ने यह अवॉर्ड अपने दिवंगत पिता राम मुखर्जी को समर्पित किया। 71st नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीतने के बाद उन्होंने कहा , " 30 साल के फिल्मी करियर में मिले पहले नेशनल अवॉर्ड को मैं अपने पिता को समर्पित करती हूं। यह सम्मान मेरे लिए बहुत मायने रखता है और मैं इसे अपने दिवंगत पिता को समर्पित करना चाहती हूं, जिन्होंने हमेशा मेरे लिए इस पल का सपना देखा था। मुझे आज उनकी बहुत याद आती है और मुझे पता है कि यह उनका आशीर्वाद और मेरी मां की शक्ति और प्रेरणा है जिसने मुझे श्रीमती चटर्जी की भूमिका निभाने में मार्गदर्शन किया।"

अपने माता-पिता के साथ-साथ रानी ने अपने फैंस का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, " मेरे चाहने वाले फैंस, हर उतार-चढ़ाव में मेरे साथ रहने के लिए आपका धन्यवाद। आपका अटूट प्यार और समर्थन मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा रहा है। मैं जानती हूँ कि यह पुरस्कार आप सभी के लिए कितना मायने रखता है, और यह देखकर मुझे बहुत खुशी और आनंद मिलता है कि आप कितने खुश हैं।" बताते चले कि अवॉर्ड शो में शाहरुख खान और रानी मुखर्जी को साथ देखा गया था, जिसके बाद दोनों स्टार्स की तस्वीरें और वीडियोज जमकर वायरल हो रही हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article