बॉलीवुड

49 की उम्र में पापा बनने जा रहे हैं रणदीप हुड्डा, लिन लैशराम ने शादी की सालगिरह पर सुनाई गुड न्यूज

Randeep Hooda-Lin Laishram Baby Announcement: शनिवार को, रणदीप हुड्डा( Randeep Hooda ) और लिन लैशराम( Lin Laishram) ने अपने इंस्टाग्राम पर लिन की प्रेग्नेंसी की खुशी भरी घोषणा की। जिसे सुनकर फैंस का दिल गार्डन-गार्डन हो गया। आज रणदीप-लिन की शादी की दूसरी सालगिरह भी है।

Image

Randeep Hooda-Lin Laishram Baby Announcement

Randeep Hooda-Lin Laishram Baby Announcement : बॉलीवुड के डैशिंग एक्टर रणदीप हुड्डा ( Randeep Hooda ) जल्द ही पापा बनने वाले हैं। हाल ही में एक्टर ने अपनी पत्नी लिन लैशराम ( Lin Laishram) के साथ प्यारी तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को ये खुशखबरी दी। आज उनकी शादी की सालगिरह के दो साल पूरे होने के मौके पर उन्होंने फैंस को ये गुड न्यूज दी है। अपनी पत्नी लीन को शादी की बधाई देते हुए रणदीप ने लिखा कि उनके रिश्ते में अब नन्हा मेहमान आने वाला है। आइए आपको बताते हैं रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की इस गुड न्यूज के बारे में।

शनिवार को, रणदीप हुड्डा( Randeep Hooda ) और लिन लैशराम( Lin Laishram) ने अपने इंस्टाग्राम पर लिन की प्रेग्नेंसी की खुशी भरी घोषणा की। उन्होंने जंगल में कैम्पफ़ायर के पास बैठे हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की, साथ में एक कैप्शन भी लिखा, “दो साल का प्यार, एडवेंचर, और अब… छोटे के साथ थोड़ा वाइल्ड होने वाला है।” पोस्ट शेयर करने के तुरंत बाद, फैंस और सेलिब्रिटीज ने कपल को बधाई दी। फैंस ने कमेंट किया, “मुबारक हो ” कई नेटिज़न्स ने अपनी खुशी ज़ाहिर की, और कपल को उनकी शादी की सालगिरह पर भी बधाई दी। उनकी इस पोस्ट पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं । साथ ही रणदीप हुड्डा के सेलिब्रिटी फैंस उन्हें बधाई देते नजर आ रहे हैं।

रणदीप-लिन की लव स्टोरी

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने साल 2023 में शादी की थी। दोनों की ये शादी मणिपुरी अंदाज में हुई थी। रणदीप हुड्डा जहां हरियाणा के रहने वाले हैं, वहीं लिन मणिपुर में पली-बढ़ी है। लिन और रणदीप हुड्डा ने मणिपुरी अंदाज में शादी की थी, जो काफी चर्चा में रही थी। इस सिम्पल और अनोखी शादी में कुछ ही लोग शामिल हुए थे। रणदीप हुड्डा ने अपनी लव स्टोरी का खुलासा करते हुए बताया था कि हम दोनों थिएटर करते हुए साथ मिले थे। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article