बॉलीवुड

Ranbir Kapoor की Animal ने रचा इतिहास, इतने स्क्रीन पर रिलीज होते ही करेगी आतिशबाजी

Animal Creates Record: रणबीर कपूर और बॉबी देओल स्टार फिल्म एनिमल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है की फिल्म 4000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है।

Image

ranbir kapoor's animal releasing more than 4000 screens on box office

Animal Creates Record: रणबीर कपूर और बॉबी देओल स्टार फिल्म एनिमल का क्रेज लोगों के बीच जोरों शोरों से देखने को मिल रहा है। इसी के साथ कल फिल्म यानी 1 दिसंबर को सिनेमाघर में रिलीज हो रही है, जिसके लिए सभी उत्सुक हैं। एनिमल और स्टार कास्ट को लेकर कोई न कोई खबर सुर्खियों में बनी हुई है। अब हाल ही में फिल्म ने रिलीज से पहले एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर ये पूरा मामला क्या है।

संदीप रेंगा वेड्डी की फिल्म 'एनिमल' (Animal) रिलीज से पहले ही ताबतोड़ कमाई कर रही है। अब खबर आ रही है की फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कहा जा रहा है कि पूरे भारत देश में फिल्म 4000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है। ऐसे में ये मेकर्स के लिए काफी ख़ुशी की बात है। हालाँकि अभी तक पूरी गिनती कल शाम को ही पता चलेगी। फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ-साथ रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल जैसे बड़े स्टार्स नजर आएँगे।

जानकारी के लिए बता दें की एनिमल विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर (Sam Bahadur) के साथ रिलीज हो रही है। साथ ही अब तक फिल्म ने 2.25 लाख तक की टिकट बेच कर अब तक 14 करोड़ के आसपास कमाई कर ली है। एनिमल एडवांस बुकिंग में झंडे गाड़ते हुए नजर आ रही है।

एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगरा author

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते ह... और देखें

End of Article