बॉलीवुड

'Sanju' के लिए Ranbir Kapoor नहीं थे पहली पसंद, मेकर्स Ranveer Singh को करना चाहते थे कास्ट

Sanju's First Choice Was Ranveer Singh: हाल ही में बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर प्रोड्यूसर विधू विनोद चोपड़ा ने 'संजू' (Sanju) को लेकर बड़ा खुलासा किया है। प्रोड्यूसर ने बताया कि 'संजू' के लिए रणबीर कपूर उनकी पहली पसंद नहीं थे, वो रणवीर सिंह को फिल्म में कास्ट करना चाहते थे।

Image

Ranbir Kapoor-Ranveer Singh

Sanju's First Choice Was Ranveer Singh: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने साल 2018 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'संजू' (Sanju) में काम किया था। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस की ओर से 'संजू' को खूब पसंद किया गया था। ये फिल्म बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त की जिंदगी पर आधारित थी। फिल्म में रणबीर कपूर ने ऑनस्क्रीन संजय दत्त का किरदार निभाया था। हाल ही में 'संजू' के प्रोड्यूसर विधू विनोद चोपड़ा (Vidhu Vinod Chopra) ने 'संजू' को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि रणबीर कपूर फिल्म 'संजू' के लिए पहली पसंद नहीं थे।

पीपिंगमून से बात करते हुए विधू विनोद चोपड़ा ने बताया, 'राजकुमार हिरानी ने मुझे रणबीर कपूर के बारे में कहा था लेकिन मैं खुश नहीं था। मुझे लगा रणवीर सिंह जैसा कोई इस किरदार को बेहतर निभा सकता है। मुझे लगा कि रणवीर में तेजतर्रारपन है, वो इमोशनल भी है और संजय दत्त का किरदार निभाने के लिए खुद को पूरी तरह से बदलने की क्षमता भी उनके अंदर है। हालांकि राजू इस बात पर अड़े थे कि रणबीर परफेक्ट होंगे। जब हमने शूटिंग शुरू की और रणबीर संजय दत्त बन गए, तो मुझे अपनी बात माननी पड़ी।'

बता दें 'संजू' का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था। रणबीर कपूर के अलावा फिल्म में विक्की कौशल और दीया मिर्जा जैसे कई एक्टर्स अहम भूमिकाओं में थे। फिल्म में परेश रावल ने सुनील दत्त का किरदार निभाया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई की थी। इस समय रणबीर कपूर 'एनिमल' की सफलता को एन्जॉय कर रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article