Love and War V/S Ramayana Part 1: एनिमल स्टार रणबीर कपूर( Ranbir Kapoor) की फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। एनिमल मूवी के जबरदस्त हिट होने के बाद फैंस को रणबीर की अपकमिंग मूवीज का इंतजार है। उनकी लिस्ट में बैक टू बैक दो फिल्में हैं। ये दोनों ही फिल्में अगले साल रिलीज होने वाली हैं। दोनों फिल्में बिग बजट और बिग स्टारकास्ट के साथ हैं। ये फिल्में हैं लव एंड वॉर( Love and War) और रामायण पार्ट 1( Ramayana Part 1) । अब खबर सामने आई है कि रणबीर कपूर अपनी इन दोनों फिल्मों की रिलीज के बीच कम से कम 4 महीने के गैप चाहते हैं। रणबीर की डिमांड है कि लव एंड वॉर पहले रिलीज हो जाए। उनके इस ख्याल पर संजय लीला भंसाली ने क्या कहा, आइए आपको बताते हैं।
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार रणबीर कपूर ने लव एंड वॉर( Love and War) की रिलीज डेट को रामायण पार्ट 1( Ramayana Part 1) की रिलीज डेट से करीब 4 महीने पहले रखने की डिमांड की है। निर्माता संजय लीला भंसाली से बात करते हुए, रणबीर कपूर ने कहा कि वह दोनों फिल्मों के बीच करीब 4 महीने का गैप चाहते हैं। रामायण पार्ट 1 पहले ही दिवाली रिलीज के लिए तैयार है, इसलिए रणबीर कपूर ने रिक्वेस्ट की है कि लव एंड वॉर जून 2026 में रिलीज हो जाए ।
अगस्त 2026 में रिलीज करना चाहते हैं लव एंड वॉर
फिल्म से जुड़े सूत्र ने खुलासा किया कि संजय लीला भंसाली( Sanjay Leela Bhansali) चाहते हैं कि फिल्म अगस्त 2026, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हो। लेकिन, रणबीर कपूर का मानना है कि यह रामायण की रिलीज के पास हो जाएगा। जिससे फिल्म की कमाई पर असर हो सकता है। दूसरी तरफ रामायण के नमित मल्होत्रा भी, भंसाली पर 'लव एंड वॉर' को जून में रिलीज करने का दबाव बना रहे हैं, क्योंकि वह नहीं चाहते कि 'लव एंड वॉर' का 'रामायण' पर कोई असर पड़े, क्योंकि रामायण एक बहुत बड़ी फिल्म है। अभी तक फिल्म रिलीज को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है। हालांकि जहां तक बताया जा रहा है लव एंड वॉर अगले साल जून में रिलीज हो सकती है।
