बॉलीवुड

रणबीर कपूर ने छूए सलीम खान के पैर तो भाईजान के पिता ने लगा लिया गले, कपूर खानदान के संस्कारों की हो रही तारीफ

Ranbir Kapoor Touches Salim Khan feet: रणबीर कपूर अपने दोस्त अयान मुखर्जी का दुख बांटने उनके घर पहुचें थे। इस मुश्किल घड़ी में रणबीर सबकी देखरेख करते नजर आए। वह मेहमानों को संभाल रहे थे और उन्हें छोड़ने जा रहे थे। रणबीर जब सलीम खान को छोड़ने उनकी गाड़ी तक गए और उनके पैर छूए।

Image

Ranbir Kapoor Touches Salim Khan feet

Ranbir Kapoor Touches Salim Khan feet: बीती रात होली के दिन फिल्म निर्माता अयान मुखर्जी ( Ayan Mukherjee) के पिता देब मुखर्जी( Deb Mukherjee) का निधन हो गया। इस मौके पर इंडस्ट्री के कई कलाकार अयान का दुख बांटने उनके घर पहुंचे। अभिनेता रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट ( Alia Bhatt) देब मुखर्जी की मौत पर नम आंखें लिए नजर आए। वहीं सलमान खान के पिता सलीम खान भी देब को अंतिम विदाई देने पहुंचें थे। इस मौके पर रणबीर कपूर ने सलीम खान के पैर छूकर उन्हें विदा किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

सलमान खान ( Salman Khan) के पिता सलीम खान( Salim Khan) देब मुखर्जी को अंतिम विदाई देने उनके घर पहुचें थे। इस मौके पर रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor) उनके साथ नजर आए। जैसे ही सलीम गाड़ी में बैठकर जाने लगे रणबीर कपूर ने उनके पैर छूए, तभी सलीम ने रणबीर को गले लगाया और वह गाड़ी में बैठकर चल पड़े। रणबीर कपूर और सलीम खान की ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई है। फैंस रणबीर के इस बर्ताव को खूब पसंद कर रहे हैं और कह रहे हैं कि यह कपूर खानदान के संस्कार ही हैं जो रणबीर के अंदर झलक रहे हैं।

बताते चले कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दोनों साथ में आलिया का जन्मदिन मनाने के लिए वेकेशन पर गए हुए थे। जैसे ही उन्हें देब मुखर्जी की मौत के बारे में पता चल कपल तुरंत मुंबई लौट आया। अयान और रणबीर बहुत अच्छे दोस्त हैं। आलिया की बेटी राहा अयान को चाचू बुलाती है। इस मुश्किल घड़ी में अपने दोस्त के साथ खड़े होकर रणबीर ने साबित कर दिया वह अपने दोस्तों को परिवार की तरह रखते हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article