Animal First Look: साल 2023 की शुरुआत हो गई है, इसी के साथ रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor) की मोस्ट अवेटेड फिल्म एनिमल का भी पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। मेकर्स ने इस पोस्ट को ठीक 12 बजे ही पोस्ट कर रिलीज किया है। पोस्ट शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा- बहादुर और रेडी है 2023 को टेकओवर करने के लिए। यह साल एनिमल का है। इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ( Rashmika Mandana) हैं। उन्होने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- एनिमल का फर्स्ट लुक रिवील हो गया है। इस फिल्म का हिस्सा होकर मैं बेहद एक्साइटेड हूं। आपको बता दें, एनिमल के पोस्टर में रणबीर कपूर खून से लथपथ हाथ में कुल्हाड़ी और मुंह में सिगरेट लिए हुए नजर आ रहे हैं। रणबीर का यह लुक आते ही सुर्खियों में आ गया है।
11 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म
रणबीर की एनिमल 11 अगस्त 2023 को रिलीज होगी। इसे कबीर सिंह फेम डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने डायरेक्ट किया है। वहीं फिल्म की कहनी भी संदीप ने ही लिखी है। इसे पांच भाषाओं में रिलीज किया जाएगा, क्योंकि संदीप की साउथ के दर्शकों के बीच भी खासी लोकप्रियता है। एनिमल में किया गया रणबीर कपूर का रोल उनके करियर का सबसे अगल रोल है। इस फिल्म में रणबीर के अलावा रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर ( Anil Kapoor), बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।
दर्शकों के सामने आए रिएक्शन
एनिमल का पोस्टर या यूं कहें कि रणबीर कपूर का लुक सामने आते ही दर्शकों के बीच खूब पॉपुलर हो गया है। हालांकि इस पोस्टर को मिक्स्ड रिएक्शन मिल रहे हैं। कुछ लोग रणबीर की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोग इसे कॉपी बता रहे हैं। एक यूजर ने अल्लू अर्जुन ( Allu Arjun) से तुलना करते हुए लिखा- आप रणबीर को अल्लू क्यों बनाना चाह रहे हैं।
