Ranbir Kapoor film Ramayana Update: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'रामायण: द इंट्रोडक्शन' का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। फिल्म में साई पल्लवी और यश भी नजर आने वाले हैं। ये खबर सामने आई थी कि फिल्म रामायण में राम नवमी पर मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया में एक बड़ा इवेंट होगा। इस बीच एक नया अपडेट सामने आया है।
इवेंट हुआ पोस्टपोन
बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म 'रामायण: द इंट्रोडक्शन' दीवाली 2026 में रिलीज होने वाली है और इसके लिए हाइप बहुत तेज है। मेकर्स ने पहले ही तीन मिनट का शानदार टीजर रिलीज किया था, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। अब लोग और अपडेट्स का इंतजार कर रहे हैं। ऑनलाइन रिपोर्ट्स में कहा गया था कि राम नवमी पर मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया में एक बड़ा इवेंट होगा, जहां मुख्य किरदारों के लुक दिखाए जाएंगे। लेकिन अब यह इवेंट पोस्टपोन कर दिया गया है। वजह ईरान-इजराइल के बीच चल रहा युद्ध और वैश्विक तनाव बताया जा रहा है। मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ने पहले से वेन्यू लॉक कर लिया था और मेहमानों को इनवाइट भी भेज दिए थे। लेकिन प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने प्रमोशनल मटेरियल लॉन्च को टालने का फैसला किया है।
फिल्म में नजर आएंगे ये स्टार्स
सूत्रों ने बताया कि रामायण एक अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट है और ग्लोबल ऑडियंस को टारगेट किया जा रहा है। इसलिए मौजूदा वैश्विक तनाव में बड़े प्रमोशन का लॉन्च सही नहीं लगा। टीम जल्दबाजी नहीं करना चाहती और बेहतर समय का इंतजार कर रही है। फिल्म दो पार्ट्स में रिलीज होगी। पहला पार्ट 'रामायण: द इंट्रोडक्शन' दीवाली 2026 में आएगा। रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण का किरदार निभा रहे हैं। निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। फिल्म में सुनील देओल, रवि दुबे, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर, मोहित रैना, अरुण गोविल और अदिनाथ कोठारे जैसे कलाकार भी हैं।
