बॉलीवुड

रामायण में डबल रोल में नजर आएंगे रणबीर कपूर, एक्टर ने किया कंफर्म

Ramayana Update: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है। इसमें रणबीर कपूर को भगवान राम के अवतार में देख लोग खुश हो गए। इस बीच ये खबर सामने आई है कि रणबीर कपूर फिल्म में डबल रोल में दिखेंगे। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Image

ranbir kapoor double role in ramayana (source- ramayana teaser)

Ramayana Update: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर की फिल्म रामायण इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में फिल्म रामायण का टीजर रिलीज हुआ, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए। इस टीजर में रणबीर कपूर भगवान राम के अवतार में दिव्य लगे। उनके लुक को देखकर फैंस 7 वें आसमान पर पहुंच गए। इस बीच फिल्म रामायण को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। नई जानकारी के मुताबिक फिल्म रामायण में रणबीर कपूर डबल रोल में दिखाई देंगे। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर- ये भी पढ़ें-रणबीर कपूर से पहले 'श्री राम' के अवतार में दिव्य लगे ये स्टार्स, इस एक्टर को लोगों ने सच में समझ लिया भगवान

Ranbir Kapoor Ramayana.

ranbir kapoor double role in ramayana (source- ramayana teaser)

डबल रोल में दिखेंगे रणबीर कपूर

बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर, नमित मल्होत्रा की फिल्म रामायण में डबल रोल करने वाले हैं। भगवान राम के पहले लुक टीजर रिलीज होने के बाद से फैंस फिल्म के बारे में और जानने को उत्सुक हैं। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित इस दो भाग वाली महाकाव्य फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के अलावा भगवान परशुराम का रोल भी निभाएंगे। टीजर में रणबीर को अलग-अलग अवतारों में दिखाया गया है।

रणबीर कपूर ने कही ये बात

रणबीर कपूर ने Collider को दिए इंटरव्यू में कहा कि भगवान विष्णु के कई अवतार हैं। राम और परशुराम दोनों उन्हीं के अवतार हैं। उन्होंने कहा कि दोनों रोल करना उनके लिए बहुत शानदार अनुभव रहा। रणबीर ने बताया कि उन्होंने दोनों किरदारों के लिए अलग-अलग बॉडी लैंग्वेज और भावनाएं रखी हैं। उन्होंने कहा, 'अगर आप किरदार की आध्यात्मिकता और भावनाओं को गहराई से समझ लें, तो बाकी सब आसान हो जाता है।'

इस मूवी में किया था डबल रोल

बताते चलें कि बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म रामायण से लोगों को काफी ज्यादा उम्मीद है। मालूम हो कि रणबीर कपूर इससे पहले 2022 में रिलीज हुई फिल्म शमशेरा में भी डबल रोल कर चुके हैं। रामायण उनके करियर का दूसरा डबल रोल होगा। बता दें कि रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा को लोगों ने बिल्कुल भी पसंद नहीं किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम से गिर गई थी।

एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

Kumar Sarash
कुमार सरस author

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती ह... और देखें

End of Article