Top actors who played Lord Ram Role: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर का लुक और परफॉर्मेंस देखकर फैंस काफी प्रभावित नजर आ रहे हैं। इससे पहले बॉलीवुड और टीवी के कई दिग्गज अभिनेताओं ने भगवान राम का रोल निभाया है। इनमें सबसे लोकप्रिय नाम अरुण गोविल का है, जिन्होंने टीवी सीरियल रामायण में राम का किरदार इतनी शान से निभाया कि आज भी लोग उन्हें राम जी के रूप में याद करते हैं। आइए नजर डालते हैं उन टॉप अभिनेताओं पर जिन्होंने भगवान राम का किरदार बड़े पर्दे और छोटे पर्दे पर बखूबी निभाया।
अरुण गोविल का भगवान राम का अवतार आज भी भारतीय दर्शकों के दिलों में अमर है। 1987 में दूरदर्शन पर प्रसारित हुई महाकाव्य सीरियल रामायण में उन्होंने राम का किरदार निभाया था। उनकी अदाकारी ने पूरे देश को मोह लिया। अरुण गोविल का भगवान राम वाला लुक इतना लोकप्रिय हुआ कि आज भी जब रामायण का नाम लिया जाता है, तो सबसे पहले उनका चेहरा ही दिमाग में आता है। उन्होंने राम के चरित्र को इतनी सच्चाई और मर्यादा से निभाया कि लोग उन्हें राम जी कहकर पुकारने लगे। आज भी उनकी इस भूमिका को भारतीय टेलीविजन का सबसे यादगार राम अवतार माना जाता है।
टीवी एक्टर आशीष शर्मा ने साल 2015-16 के स्टार प्लस सीरियल 'सिया के राम' में भगवान राम की भूमिका निभाई थी। उनके इस अभिनय और शांत संभाव को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। भगवान राम का किरदार निभाने के बाद आशीष शर्मा रातों-रात फेमस हो गए थे। आज भी लोग उन्हें इस रोल के लिए याद करते हैं।
टीवी शो रामायण में गुरमीत चौधरी बेहतरीन किरदार किया था। गुरमीत चौधरी भगवान राम के रोल में छा गए थे। अरुण गोविल के बाद गुरमीत चौधरी के रोल को लोगों ने सबसे ज्यादा प्यार दिया। उन्हें इस किरदार के लिए लोग हमेशा याद करते हैं।
इस लिस्ट में प्रभास का नाम शामिल है। प्रभास ने फिल्म आदिपुरुष में भगवान राम का रोल निभाया था। हालांकि वो लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाएं। लोगों को प्रभास का अंदाज बिल्कुल पसंद नहीं आया था।
दिग्गज एक्टर जितेंद्र ने साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'लव कुश' में भगवान राम की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में जया प्रदा ने सीता और 'रामायण' सीरियल के राम यानी अरुण गोविल ने लक्ष्मण का किरदार निभाया था।
हाल ही में फिल्म रामायण का टीजर रिलीज हो गया है। इस टीजर को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे है। रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में हिट हो गए है। उनके इस लुक को देखकर लोग 7 वें आसमान पर पहुंच गए हैं।