बॉलीवुड

यूपी में घर बनाएंगे Ranbir Kapoor? एक्टर ने अयोध्या में खरीदी जमीन

Ranbir Kapoor buys land in Ayodhya: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर की फिल्म रामायण जल्द ही रिलीज होगी। इससे पहले रणबीर कपूर ने अयोध्या में जमीन खरीद ली है।

Image

रणबीर कपूर ने अयोध्या में खरीदी जमीन (pic credit-instagram)

Ranbir Kapoor buys land in Ayodhya: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म रामायण (Ramayana) की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में फिल्म से रणबीर कपूर का लुक आउट हुआ था। रणबीर कपूर को भगवान राम के अवतार में देख लोग मंत्रमुग्ध हो गए थे। अब सभी लोग रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच रणबीर कपूर को लेकर एक खबर सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि उन्होंने अयोध्या में जमीन खरीद ली है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर... (ये भी पढ़ें-सिनेमाकॉन 2026 में हुई 'रामायण ' की स्क्रीनिंग, मूवी देख क्रिटिक्स ने लुटाया प्यार)

ranbir kapoor lord ram

रणबीर कपूर ने अयोध्या में खरीदी जमीन (pic credit-instagram)

रणबीर कपूर ने खरीदी जमीन

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म रामायण को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में फिल्म में भगवान राम के रूप में उनका पहला लुक सामने आया था, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया। अब फिल्म रामायण: पार्ट 1 की रिलीज से पहले रणबीर कपूर ने अयोध्या में जमीन खरीदी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने करीब 3.31 करोड़ रुपये में 2,134 स्क्वायर फीट का प्लॉट खरीदा है, जो सरयू नदी के किनारे बने 75 एकड़ के प्रोजेक्ट का हिस्सा है। इससे पहले अमिताभ बच्चन ने भी राम जन्मभूमि के पास कई जमीनें खरीदी थीं। रणबीर कपूर ने इस बारे में कहा, 'मुझे लगता है कि अयोध्या ने मुझे चुना है और मैंने बस इस बुलावे को स्वीकार किया है।' उन्होंने आगे कहा कि अयोध्या हमारी संस्कृति और इतिहास का अहम हिस्सा है और यह जमीन उनके परिवार की विरासत का हिस्सा बनेगी।

रामायण में नजर आएंगे ये स्टार्स

नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम और परशुराम की भूमिका निभाएंगे। फिल्म में साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, और सनी देओल हनुमान जी की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म 'रामायण' का पहला भाग दिवाली 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में आने की उम्मीद है। इसके अलावा रणबीर कपूर फिल्म लव एंड वॉर में भी अपना जलवा बिखेरने वाले हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article