Ranbir Kapoor- Deepika Padukone Video: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण का एक समय पर अफेयर रहा था लेकिन ब्रेकअप के बाद दोनों इस तरह अलग हुए कि फिर साथ नजर नहीं आए। लेकिन इन सब रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखने के बाद रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के फैंस खुशी से झूम उठे। तो चलिए देखते हैं रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की नई वीडियो में क्या खास है।
ब्रेकअप के बाद पहली बार साथ दिखे रणबीर-दीपिका
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण का एक वीडियो है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वायरल हो रहे वीडियो में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण ब्रेकअप के बाद पहली बार साथ दिखाई दिए। इस वीडियो में दीपिका पादुकोण पहले से एयरपोर्ट कार्ट में बैठी हुई नजर आ रही हैं। जैसे ही रणबीर कपूर एंट्री गेट पर पहुंचे, दीपिका पादुकोण ने उन्हें स्पॉट कर वेव किया। रणबीर कपूर ने पीछे मुड़कर स्माइल की, फिर सीधे उनके पास पहुंचे और दोनों ने एक वार्म हग शेयर किया। उसके बाद दोनों साथ ही कार्ट में बैठकर चले गए। ये सब कुछ सेकंड्स में हुआ, लेकिन फैंस के लिए तो ये सालों पुरानी मोहब्बत की यादें ताजा कर गया। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। तो चलिए बिना देर किए देखते हैं रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण का ये वीडियो जो खूब वायरल हो रहा है।
रणबीर कपूर-दीपिका पादुकोण की वीडियो पर यूजर्स ने दिया ये रिएक्शन
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण का ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स दोनों पर खूब प्यार लूटा रहे हैं। आपको बता दें कि अब रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश है। रणबीर कपूर ने एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और दीपिका पादुकोण ने एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) संग सात फेरे लिए हैं।
