Ranbir Kapoor-Alia Bhatt New House: बॉलीवुड इंडस्ट्री के पावर कपल में से एक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अक्सर अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों का विषय बने रहते हैं। दोनों ही आए दिन सोशल मीडिया पर कपल गोल्स देकर सभी को अपना दीवाना बना लेते हैं। हाल ही में कपल से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के हवाले से पता चला है की कपल अपनी बेटी राहा को एक खास तोहफा देने वाले हैं, आखिर यह कैसा गिफ्ट होने वाला है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए पूरी खबर असल में क्या है।
सभी को मालूम है की रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपने लिए नए घर का निर्माण कर रहे हैं। पिछले साल से ही वह मुंबई में नए घर बनाने में जुटे हुए हैं, जिसका नाम आगे चल कर कृष्णा राज होने वाला है। बीते दिन कपल को कन्स्ट्रक्शन साइट पर देखा गया वह नए घर का मुआयना लेने आए थे। आलिया और रणबीर के साथ उनकी माँ नीतू कपूर भी नजर आईं थी।
अब इस घर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, सूत्रों के हवाले से पता चला है की रणबीर और आलिया अपने नए घर को बेटी राहा कपूर के नाम करने वाले हैं। सिर्फ यही नहीं ऐसे में राहा कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे अमीर स्टारकिड बन जाएंगी। हालांकि अभी तक इन खबरों पर कपल की तरफ से कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है। इससे एक बात साफ झलकती है की यह कपल बेटी राहा को बेहद प्यार करते हैं और उसके लिए कुछ भी कर सकते हैं।
