फिल्ममेकर ओम राउत के डायरेक्शन में बनी रामायण से जुड़ा विवाद अभी खत्म भी नहीं हो पाया था कि इससे पहले ही इस महाकाव्य से जुड़ी मूवी को लेकर चर्चा का बाजार बेहद गर्मा गया। नीतीश तिवारी की रामायण आने से पहले ही लोगों की निगाह और निशाने पर आ गई है।
माइथोलॉजिकल फिल्म को लेकर तिवारी की कास्टिंग को लेकर कई सारी चीजों पर बातें सुनने-पढ़ने को मिलीं। इसी बीच, यह दावा भी सामने आया कि यश ने इस एपिक फिल्म में रावण के रोल को ठुकरा दिया और उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि इस फिल्म के लीड रोल निभाने वाले कलाकार कथित तौर पर बीफ का सेवन करते हैं।
दरअसल, ऐसा कहा जा रहा था कि उन्होंने नितेश तिवारी की रामायण में रणबीर कपूर-आलिया भट्ट के "बीफ खाने" के चलते रावण का रोल रिजेक्ट कर दिया।
कुछ और मीडिया रिपोर्ट्स में यह बताया गया कि उन्होंने फिल्म में रोल को नहीं ठुकराया है। हालांकि, इस वायरल दावे का सच कुछ और ही है। कन्नड़ स्टार के रोल ठुकराने से जुड़ी बात पूरी तरह से गलत और आधारहीन है।

yash
फिल्म इंडस्ट्री के अंदरूनी सूत्रों के हवाले से एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट ने बताया कि यश के रामायण न करने की खबरें निराधार हैं। कृपया रामायण की टीम की ओर से आधिकारिक रूप से किए जाने वाले सबसे बड़ी कास्टिंग में से एक के ऐलान होने तक इंतजार करें।
वहीं, एक अन्य रिपोर्ट में यह बताया गया कि यह फिल्म इस साल दिसंबर में आएगी और इसमें रणबीर राम का किरदार निभाते नजर आएंगे, जबकि आलिया सीता और यश लंकेश के रूप में दिखेंगे। फिल्म का निर्माण अल्लू अरविंद, मधु मंतेना और नंबित मल्होत्रा करेंगे।
