Ramayana Part 1 Shooting Wrap Up: बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों फिल्म रामायण पार्ट 1 को लेकर काफी बज बना हुआ है। नितेश तिवारी ( Nitesh Tiwari) की ये यह फिल्म रिलीज से पहले ही दर्शकों को उत्साहित कर रही है। भगवान राम और सीता माता को पर्दे पर किस तरीके से दिखाया जाएगा यह हर कोई जानना चाहता है। वहीं दर्शकों की उम्मीदों पर खरे उतरने के लिए मेकर्स भी कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म के सेट से एक वीडियो सामने आई है। जिसमें साफ-साफ नजर आ रहा है कि शूटिंग खत्म हो गई है और सेट को समेटा जा रहा है। इससे पहले रणबीर कपूर सबको एक साथ खड़ा करते हैं और भाषण देते नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने रणबीर कपूर( Ranbir Kapoor) की वीडियो शेयर की है। वीडियो में रामायण पार्ट 1 का नजारा दिख रहा है। बीच में रणबीर कपूर खड़े हैं और उनके साथ अभिनेता रवि दुबे ( Ravi Dubey) जो लक्ष्मण का किरदार करने वाले हैं। स्टार के आस पास लोगों की भीड़ हैं वहीं निर्माता नितेश तिवारी उन्हें देख रहे हैं। रणबीर कपूर के हाथ में माइक है और वह शूटिंग खत्म होने पर अपनी टीम का धन्यवाद कर रहे हैं। वह शूट पूरा होने पर भावुक नजर आ रहे हैं। अपनी स्पीच में रणबीर ने साई पल्लवी, यश , रवि दुबे, अरुण गोविल जैसे स्टार्स का आभार व्यक्त किया। यहाँ देखें वीडियो
बताते चले कि फिल्म का पहले लुक जल्द ही सामने आने वाला है। मेकर्स ने इसे बड़े लेवल पर रिलीज करने का प्लान किया है। 3 जुलाई को करीब 9 शहरों में इसकी ग्रैन्ड रिलीज की जाएगी और फैंस को फर्स्ट लुक की झलक मिलेगी।
