बिजनेस

सोने का भाव आज का 14 जुलाई 2026: कीमतों में उठापटक, अपने शहर में जानें 24K, 22K, 18K के दाम दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 14 July 2026: आपके शहरों में सोने की ताजा कीमत क्या है, यहां 24 से लेकर 10 कैरेट के दाम जानिए।

Image

सोने का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 14 July 2026 : ईरान-अमेरिका में फिर से बढ़े तनाव के बीच सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने कहा कि 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाला सोना 700 रुपये घटकर 1,46,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) पर आ गया। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव आज 1.78% बढ़कर यानी 2502 रुपये तेजी के साथ 1,42,811 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन 1,40,309 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोने की कीमत 4,087.20 डॉलर प्रति औंस हो गई। वहीं, बुलियन्स अनुसार सोना 1,43,,370 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक मंगलवार सुबह तक सोना 1,42,188 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक 1,41,712 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 141882 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। दूसरी तरफ, गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,42,950 रुपये प्रति 10 ग्राम है। आगे आप 24, 23, 22, 20, 18, 16, 14, 12 और 10 कैरेट सोने के ताजा रेट देख सकते हैं। साथ ही शहरों में ताजा रेट क्या है वो भी जानिए। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-चांदी का आज का ताजा भाव, 14 जुलाई 2026

बुलियन्स के मुताबिक सोने का भाव (Gold Rate Today in India)

सोने की शुद्धता1 ग्राम10 ग्राम1 औंस1 तोला
24 कैरेट सोना₹14,337₹143,370₹406,447₹167,224
22 कैरेट सोना₹13,142₹131,423₹372,577₹153,289
20 कैरेट सोना₹11,948₹119,475₹338,706₹139,353
18 कैरेट सोना₹10,753₹107,528₹304,835₹125,418
16 कैरेट सोना₹9,558₹95,580₹270,965₹111,483
14 कैरेट सोना₹8,363₹83,633₹237,094₹97,547
12 कैरेट सोना₹7,169₹71,685₹203,224₹83,612
10 कैरेट सोना₹5,974₹59,738₹169,353₹69,677

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

सोने की शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट (999) 142188 रुपये प्रति 10 ग्राम141712 रुपये प्रति 10 ग्राम141882 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट (995) 141619 रुपये प्रति 10 ग्राम141145 रुपये प्रति 10 ग्राम141314 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट (916) 130244 रुपये प्रति 10 ग्राम129809 रुपये प्रति 10 ग्राम129964 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट (750) 106641 रुपये प्रति 10 ग्राम106284 रुपये प्रति 10 ग्राम106412 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट (585)83180 रुपये प्रति 10 ग्राम82902 रुपये प्रति 10 ग्राम83001 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹142950₹131050₹107250
मुंबई₹142800₹130900₹107100
कोलकाता₹142800₹130900₹107100
चेन्नई₹143460₹131500₹109700
पटना₹142850₹130950₹107150
लखनऊ₹142950₹131050₹107250
मेरठ₹142950₹131050₹107250
अयोध्या₹142950₹131050₹107250
कानपुर₹142950₹131050₹107250
गाजियाबाद₹142950₹131050₹107250
नोएडा₹142950₹131050₹107250
गुरुग्राम₹142950₹131050₹107250
चंडीगढ़₹142950₹131050₹107250
जयपुर₹142950₹131050₹107250
लुधियाना₹142950₹131150₹107250
गुवाहाटी₹142800₹130900₹107100
इंदौर₹142850₹131050₹107150
अहमदाबाद₹142850₹130950₹107150
वडोदरा₹142850₹130950₹107150
सूरत₹142850₹130950₹107150
पुणे₹142800₹130900₹107100
नागपुर₹142800₹130900₹107100
नासिक₹142830₹130930₹107130
बैंगलोर₹142800₹130900₹107100
भुवनेश्वर₹142800₹130900₹107100
रायपुर₹142800₹130900₹107100
हैदराबाद₹142800₹130900₹107100

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

पश्चिम एशिया में अनिश्चितता बने रहने के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमत 1,500 रुपये टूटकर 1.47 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। स्थानीय बाजार के जानकारों के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत शुक्रवार के बंद भाव 1,48,500 रुपये प्रति 10 ग्राम से 1,500 रुपये घटकर 1,47,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोने की कीमत 53.14 डॉलर या 1.3 प्रतिशत घटकर 4,067.94 डॉलर प्रति औंस रह गई।

पिछले दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव

अमेरिका और ईरान के बीच नए सिरे से सैन्य टकराव के कारण कच्चातेल की कीमतें बढ़ने, डॉलर के मजबूत होने और कीमती धातु की मांग कम होने से सोमवार को सोने का वायदा भाव एक प्रतिशत घटकर 1.42 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोने के अगस्त माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 1,413 रुपये यानी 0.98 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,42,065 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले सप्ताह एमसीएक्स में सोना वायदा 3,900 रुपये या 2.65 प्रतिशत घटकर 1.43 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, न्यूयॉर्क में अगस्त अनुबंध के लिए कॉमेक्स सोना वायदा 52.15 डॉलर या 1.3 प्रतिशत फिसलकर 4,061.55 डॉलर प्रति औंस रह गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

कारोबारियों ने कहा कि पश्चिम एशिया में फिर से तनाव बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतें बढ़ गईं, जिससे महंगाई की चिंताएं बढ़ीं और डॉलर मजबूत हुआ, जिसका असर कीमती धातुओं पर पड़ा। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी के कारण सोने की कीमतों में गिरावट आई, क्योंकि पश्चिम एशिया में फिर से तनाव बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतें बढ़ गईं और महंगाई की चिंताएं फिर से पैदा हो गईं। उन्होंने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच हालिया तनाव बढ़ने से वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति में बाधा और तीसरी तिमाही में तेल बाजार की स्थिति के और कड़े होने की चिंताएं बढ़ गई हैं।

मिराए एसेट शेयरखान में जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि वैश्विक बाजारों में हाजिर सोने की कीमत में गिरावट आई क्योंकि तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से महंगाई की चिंताएं बढ़ गईं और इस बात की उम्मीदें बढ़ गईं कि फेडरल रिजर्व ब्याज दरों को लंबे समय तक ऊंचा रख सकता है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article