टीवी मसाला

Bigg Boss 17: विक्की जैन ने मन्नारा संग अपने रिश्ते पर दी सफाई, बोले- हमारे बीच में कुछ भी नहीं है...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 3, 2024, 02:49 PM IST

Bigg Boss 17: शो में विक्की जैन (Vicky Jain) और मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) की बॉन्डिंग सुर्खियों में थी। दोनों की बॉन्डिंग को लोगों ने खूब पसंद किया। वहीं, कुछ लोगों ने दोनों की दोस्ती पर भी सवाल उठाए थे। अब विक्की ने मन्नारा संग अपनी दोस्ती पर चुप्पी तोड़ी है।

Image

Vicky Jain and Mannara Chopra (credit pic: instagram)

Bigg Boss 17: टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 17 खत्म हो गया है। शो में विक्की जैन (Vicky Jain) और मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक थे। शो में दोनों की दोस्ती को लोगों ने खूब पसंद किया था। इतना ही नहीं दोनों की नजदीकियों पर भी लोगों ने सवाल उठाए थे। अब विक्की ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में मन्नारा संग अपने दोस्ती पर चुप्पी तोड़ी है। विक्की ने कहा, मन्नारा संग जैसा दिख रहा था वैसा कुछ नहीं है। शो में अंकिता और मन्नारा की कभी नहीं बनी।

विक्की ने कहा, कई बार लोग छोटी चीजों पर फोक्स करते हैं। कई बार मैं लोगों की तारीफ करता हूं। मेरे और मन्नारा के बीच में कुछ नहीं है। अगर आप सोचेंगे तो आपको समझ आएगा कि वहां इतने कैमरे हैं मेरी पत्नी वहां मौजूद है। ऐसा कुछ कभी नहीं हो सकता है। मैंने कभी कुछ ऐसा नहीं सोचा। ऐसा आप लोगों को लग सकता है। लेकिन ऐसा कुछ नहीं था।

मन्नारा संग अपनी बॉन्डिंग पर विक्की ने तोड़ी चुप्पी

शो में पहले ही दिन से बिग बॉस ने मुझे विक्की भैया कह दिया था। सभी लोग मुझसे इज्जत से बात करते थे। वहीं से विक्की भैया वाली बात शुरू हुई। हम एक शो में है पिछले 100 दिन से है तो आपकी बॉन्डिंग बनती है। हर सिक्के के दो पहलु होते हैं। कई बार लोग दूसरे पहलुओ को सोचना चाहते हैं। विक्की ने कहा कि मैं शो में अपनी गेम से लोगों का दिल जीतने गया था। मैंने वो किया।

प्रियंका झा
प्रियंका झा author

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अन... और देखें

End of Article