Arun Govil on Ranbir Kapoor Playing Lord Ram: 'एनिमल' के ब्लॉकबस्टर होने के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में हरकोई रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ काम करना चाहता है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि नितेश तिवारी ने अपकमिंग फिल्म 'रामायण' के लिए रणबीर कपूर को कास्ट किया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर को पहली बार बड़े परदे पर भगवान राम का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। फिल्म में रणबीर कपूर को भगवान राम के रोल में देखने के लिए फैन्स ही नहीं बल्कि कई सेलेब्स की बेताब हैं। ऐसे में अब रामानंद सागर की 'रामायण' (Ramayana) में भगवान राम बन चुके दिग्गज अभिनेता अरुण गोविल (Arun Govil) ने रणबीर कपूर की कास्ट पर बड़ा बयान दिया है।
मीडिया से बात करते हुए अरुण गोविल ने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की कास्टिंग पर कहा, 'वो हो सकता है या नहीं हो सकता है वो तो समय बताएगा। पहले से कुछ नहीं कहा जा सकता है किसी के बारे में। रणबीर कपूर एक अच्छे एक्टर हैं। वो एक अवॉर्ड विनिंग एक्टर हैं, जिनका जानता हूं मैं उनको वो बहुत संस्कारी बच्चे हैं। उनके अंदर मॉरल्स, संस्कार और संस्कृति है। मैंने देखा है कई बार उनको। मुझे भरोसा है कि वो अपना बेस्ट देंगे।'
बता दें नितेश तिवारी ने फिल्म 'रामायण' के लिए रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के अलावा माता सीता के रोल के लिए साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी को चुना है। वहीं दूसरी ओर 'रामायण' में साउथ सुपरस्टार यश का रावण के रोल में देखा जाएगा। सनी देओल राम भक्त हनुमान के रूप में दिखाई देंगे। सुनने में आ रहा है कि मेकर्स रामनवमी पर फिल्म की बड़ी घोषणा करेंगे।
