बॉलीवुड

नए हेयरकट के बाद स्पॉट हुए रणबीर कपूर, 'राम जी' के नए अवतार को देख गदगद हुए फैंस

  • Authored by: अभय
  • Updated May 10, 2024, 05:52 PM IST

Ramayana Actor Ranbir Kapoor Spotted: 'रामायण' एक्टर रणबीर कपूर अपने नए हेयरकट के बाद स्पॉट हुए। रणबीर कपूर का नया लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Image

Instagram

Ramayana Actor Ranbir Kapoor Spotted: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' (Ramayana) को लेकर सुर्खियों में हैं। रणबीर कपूर का अभी हाल ही में इस फिल्म से एक लुक भी सामने आया था। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। रणबीर कपूर के लुक के अलावा भी फिल्म 'रामायण' से जुड़े कई अपडेट्स सामने आ रहे हैं, जो फैंस का फिल्म के लिए बेताबी और भी बढ़ा रहे हैं। इसी बीच रणबीर कपूर अपने नए लुक में स्पॉट हुए। रणबीर कपूर का नया लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। तो चलिए देखते हैं रणबीर कपूर का नया लुक।

नए लुक में स्पॉट हुए रणबीर कपूर

एक्टर रणबीर इन दिनों अपनी फिल्म 'रामायण' को लेकर चर्चा में हैं। रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इसी बीच 'रामायण' एक्टर रणबीर कपूर का नया लुक सामने आया है। रणबीर कपूर क्लिन शेव लुक में नजर आ रहे हैं। रणबीर कपूर इस दौरान पैप्स का अभिनंदन का करते हुए नजर आए। रणबीर कपूर का नया लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। रणबीर कपूर के इस लुक को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। तो चलिए देखते हैं रणबीर कपूर का वायरल वीडियो।

रणबीर कपूर के लुक की लोगों जमकर की तारीफ

रणबीर कपूर का ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए यूजर्स एक्टर की तारीफ करते हुए नजर आए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि 'लगता है एनिमल के अगले पार्ट के लिए लुक बदला है।' तो वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट करते लिखा 'ये हेयरस्टाइल शानदार है।' इसके अलावा कई यूजर्स रणबीर कपूर की तारीफ करते नजर आए।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article