बॉलीवुड

War 2: रोम गोपाल वर्मा ने किराया आडवाणी के बिकिनी लुक पर किया भद्दा कमेंट, लोगों ने "ठरकी बुड्ढा" बोलकर लगाी क्लास

RGV dirty comment on Kiara's Bikini Look: भारतीय डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स के चलते खबरों में बने रहते हैं। एक दफा फिर से उन्होंने कुछ ऐसा लिख दिया है कि लोग उनके पीछे पड़ गए हैं और उनकी क्लास लगा रहे हैं। राम गोपाल वर्मा ने कियारा आडवाणी के वॉर 2 बिकिनी लुक पर भद्दा कमेंट किया है, जिस कारण उन्हें ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा है।

Image

rfv comment on kiara advani bikini look

RGV dirty comment on Kiara's Bikini Look: यशराज बैनर ने बीते दिन फिल्म वॉर 2 का टीजर दर्शकों के सामने पेश किया था। इस टीजर में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के एक्शन की जितनी बातें हो रही हैं, उससे ज्यादा बातें कियारा आडवाणी के बिकिनी लुक की हो रही है। कुछ सेकेंड के लिए स्क्रीन पर नजर आई कियारा आडवाणी ने फैंस का दिल जीत लिया है और दर्शक कियारा का बिकिनी सीन देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। कियारा आडवाणी का बिकिनी लुक जहां फैंस को पसंद आ रहा है, वहीं राम गोपाल वर्मा ने इस पर एक भद्दा कमेंट कर दिया है, जिस कारण सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है।

राम गोपाल वर्मा ने वॉर 2 का टीजर देखने के बाद कियारा आडवाणी की एक बिकनी तस्वीर शेयर की है और लिखा "देश और समाज की जगह ऋतिक-जूनियर एनटीआर में कियारा आडवाणी के लिए जंग लगी हुई है। वॉर 2 ब्लॉकबस्टर मूवी होगी.... ये पक्का है।" डायरेक्टर का ये ट्वीट लोगों को पसंद नहीं आया है और उन्होंने कमेंट करना शुरू कर दिया। लोगों की नफरत देखने के बाद राम गोपाल वर्मा को ट्वीट डिलीट करना पड़ गया लेकिन ये मामला फिर भी शांत होने का नाम नहीं ले रहा है।

राम गोपाल वर्मा के ट्वीट पर कमेंट करते हुए एक व्यक्ति ने लिखा है, 'उम्र के साथ-साथ इस व्यक्ति का दिमाग खराब हो गया है। क्या इसे नहीं पता है कि ये क्या लिख रहा है?' तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, 'राम गोपाल बेशर्म आदमी है। इसे शर्म आनी चाहिए कि इसने कियारा आडवाणी के क्या लिखा है?'

अगर वॉर 2 के टीजर की बात करें तो दर्शकों से इसे शानदार रिस्पांस मिला है। दर्शक वॉर 2 के टीजर में नजर आ रहे एक्शन सीन्स देखने के बाद मूवी के लिए एक्साइटेड हो गए हैं। फैंस मेकर्स से गुहार लगा रहे हैं कि इसे जल्द से जल्द रिलीज किया जाए।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article